{"_id":"6155ff8f8ebc3e62c669fd8e","slug":"rish-overflowing-drains-blocked-the-road-to-purnagiri-passengers-stranded-for-hours-tanakpur-news-hld4398399121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से उफनाए नालों ने रोकी पूर्णागिरि की राह, घंटों फंसे रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से उफनाए नालों ने रोकी पूर्णागिरि की राह, घंटों फंसे रहे यात्री
विज्ञापन
टनकुपर-पूर्णागिरि मार्ग में उफनाया किरोड़ा नाला व फंसे यात्री। विज्ञप्ति
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। पहाड़ों में बारिश से उफनाए किरोड़ा नाले ने पूर्णागिरि मार्ग पर घंटों यातायात बाधित रखा। नाले के दोनों ओर काफी संख्या में यात्री फंसे रहे। उफनाए बाटनागाड़ नाले से पूर्णागिरि मार्ग का करीब पचास मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे मार्ग पर वाहनों का संचालन ठप हो गया है। लोनिवि ने मलबा हटाकर क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत में जुट गई है।
शुक्रवार तड़के मौसम का मिजाज बदला और मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए। पर्वतीय क्षेत्र में हुई बारिश से उफनाए किरोड़ा और बाटनागाड़ नाले ने पूर्णागिरि मार्ग में घंटों तक यातायात में बाधा डाली। नाले के उफान से जहां गैंड़ाखाली रोखड़ में दोनों ओर यात्री फंसे रहे। लोनिवि के एई एपीएस बिष्ट ने बताया कि बाटनागाड़ में नाले से करीब पचास मीटर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। जेसीबी मशीन के साथ विभाग की टीम को मलबा हटाकर मार्ग मरम्मत के कार्य में लगाया गया है। उन्होंने कहा कि शनिवार तक मार्ग दुरुस्त कर लिया जाएगा। संवाद
बारिश से धान की पकी फसल को नुकसान
टनकपुर। शुक्रवार को हुई बारिश से धान की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है। कई किसानों की खेत में तैयार फसल ढह गई है। ज्ञानखेड़ा के ग्राम प्रधान रवि कुमार ने बताया कि बारिश से पार्वती खर्कवाल, बबलू खर्कवाल, हरीश चंद्र खर्कवाल, राजेंद्र प्रसाद खर्कवाल, ईश्वरी दत्त गहतोड़ी, उदय सिंह बिष्ट, दीप राम, मोहनी देवी, प्रेम राम, नरी राम, शंकर दत्त पंत, कैलाश चंद्र कलौनी आदि किसानों की फसल ढहने से नुकसान हुआ है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से आपदा घोषित कर फसल हुई क्षति का मुआवजा दिए जाने की मांग की है। संवाद