फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Revised host Champawat out of U-19 football competition

Champawat News: संशोधित मेजबान चंपावत अंडर-19 वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता से बाहर

Wed, 11 Oct 2023 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 11 Oct 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Revised host Champawat out of U-19 football competition
चंपावत। राज्य स्तरीय स्कूली फुटबाल प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग में देहरादून, दून स्पोर्ट्स कॉलेज, पिथौरागढ़ और पौड़ी ने अपने-अपने मैच जीत अंतिम चार में जगह बनाई।
विज्ञापन

गोरलचौड़ मैदान में बुधवार को पहले मुकाबले में देहरादून ने ऊधमसिंह नगर को कांटे के मुकाबले में एकमात्र गोल से हराया। देहरादून के सोनू ने विजयी गोल दाग अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया। नैनीताल की टीम दून स्पोर्ट्स कॉलेज के आगे टिक नहीं सकी।
विज्ञापन

आखिरी मैच में मेजबान चंपावत की टीम ने दमदार खेल दिखाया और निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर भी रहा लेकिन टाईब्रेकर में पौड़ी ने मेजबान को हरा बाहर का रास्ता दिखाया। रेफरी और लाइनमैन दिनेश सिंह, प्रमोद रावत, रचित वल्दिया, कविता नेगी, वीरेंद्र सिंह और तुषार वर्मा रहे। आयोजन में जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोहरा, चंदन अधिकारी, अमित वर्मा, मुकुल ढेक, मुकेश टम्टा आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 के क्वार्टर फाइलन मुकाबले
- देहरादून ने ऊधमसिंह नगर को एक गोल से हराया। सोनू ने विजयी गोल दागा।
- देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज ने नैनीताल को हराया। अक्षित नेगी ने दोनों गोल किए। नैनीताल के लिए कुनाल ने अकेला गोल किया।
-पिथौरागढ़ ने हरिद्वार को हराया। अनिल कुमार ने दोनों गोल किए, जबकि हरिद्वार के लिए अंश ने गोल किया।
- पौड़ी ने चंपावत को टाईब्रेकर में हराया। अनिरुद्ध और शुभम ने पौड़ी और प्रकाश गिरी ने चंपावत के लिए गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed