{"_id":"595bca4d4f1c1bcc3a8b4658","slug":"reviewed-the-plans","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने नगर पालिका में विभिन्न योजनाओं के कार्यों की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने नगर पालिका में विभिन्न योजनाओं के कार्यों की समीक्षा की
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत )
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
योजनाओं की समीक्षा की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने बाढ़ से लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने आपदा नियंत्रण टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। कहा कि आपदा कार्य में प्रति उदासीनता सहन नहीं की जाएगी। डीएम ने कूड़ा निस्तारण स्थल के लिए चयनित भूमि एवं निर्माणाधीन शारदा स्नानघाट के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया और समय पर काम पूरा करने को कहा।
उन्होंने मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर अगले तीन दिनों तक आपदा को लेकर अलर्ट रहने के निर्देश दिए। कहा कि बारिश होने पर संवेदनशील स्थानों पर बराबर नजर रखे। आपदा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपना कार्य स्थल न छोड़ने एवं मोबाइल स्विच ऑफ न रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन
बाद में डीएम ने नगर पालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान, एनयूएलएम सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के कार्यों की समीक्षा कर ईओ शेखर चंद्र जोशी को निष्पक्षता से योजनाओं के क्रियान्वयन के निर्देश दिए। इस दौरान पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा, सभासद गिरीश खर्कवाल, हसीब अहमद, समाजसेवी धर्मानंद पांडेय आदि थ्ाे।
विज्ञापन
डीएम ने पहले सिंचाई विभाग के एई आरके यादव, लोनिवि के अंकुर सिंह, ईओ शेखर चंद्र जोशी एवं वन बीट अधिकारी महेश अधिकारी को साथ लेकर बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील शारदा चुंगी कॉलोनी, हनुमानगढ़ी का जायजा लिया, इसके बाद नगर पालिका द्वारा कूड़ा निस्तारण स्थल के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया।