फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Revenue workers strike continues on third day

राजस्व कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी रही जारी

Mon, 12 Mar 2018 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत। Updated Mon, 12 Mar 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
Revenue workers strike continues on third day
चंपावत तहसील में प्रदर्शन करते राजस्व उप निरीक्षक - फोटो : अमर उजाला
 राजस्व निरीक्षक और उप निरीक्षकों की अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। तीन सूत्री मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारियों ने सोमवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने राजस्व कर्मचारियों ने पटवारियों को कानूनगो का प्रशिक्षण देने, प्रशिक्षु पटवारियों का प्रशिक्षण परिणाम शीघ्र घोषित करने, नायब तहसीलदारों की डीपीसी कराने की मांग की। उन्होंने शीघ्र मांगों पर गौर नहीं करने पर आंदोलन तेज करने की धमकी दी। प्रदर्शन करने वालों में तहसील अध्यक्ष शंकर वर्मा, कानूनगो हरीश जोशी, जगदीश गिरी, हरीश राम, नारायण वर्मा, पुष्कर नाथ, हरीश गहतोड़ी, सुंदर नेगी, छत्र सिंह, हीराबल्लभ और उमेश नेगी शामिल थे।
विज्ञापन


लोहाघाट तहसील परिसर पर बाराकोट और लोहाघाट के राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक और राजस्व सेवक हड़ताल में बैठे रहे। कानूनगो कल्याण सिंह धौनी की अध्यक्षता और राजस्व उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश के संचालन में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से तीन सूत्री मांग करते आ रहे हैं। अब तक कोई भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती है वह अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर बैठे रहेंगे। इस मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक दीपक साही, राजेंद्र नाथ, नवीन लाल वर्मा, सुरेश राम, अमर राम, निर्मल कुमार, रमेश राम, प्रकाश सिंह धौनी, कल्याण सिंह धौनी, जगदीश राम, दीवानी राम, ईश्वरी राम, नारायण, खुशाल सिंह धौनी, प्रयाग दत्त जोशी, शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed