{"_id":"577fdd0c4f1c1b291e7f9b16","slug":"revenue-in-the-railway-map-of-the-variation-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व और रेलवे के नक्शों में मिली भिन्नता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व और रेलवे के नक्शों में मिली भिन्नता
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Fri, 08 Jul 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ एसडीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे की ओर से मीटर गेज को ब्राडगेज लाइन में बदलने एवं रेलवे स्टेशन परिसर में विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके साथ ही शुक्रवार को रेलवे भूमि चिन्हित करने को लेकर राजस्व एवं रेलवे ने तहसील में नक्शों का मिलान किया। जिसमें नक्शों में भिन्नता पाए जाने पर 18-19 जुलाई को संयुक्त निरीक्षण करने की बात कही गई। एसडीएम ने इसको लेकर रेल मंडल प्रबंधक (इंजीनियरिंग) को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
वर्तमान में रेलवे की ओर से रेलवे स्टेशन में वाशिंग पिट समेत ब्राडगेज लाइन, विस्तारीकरण का कार्य चल रहा है। इस बीच रेलवे की भूमि का चिन्हीकरण करने के लिए बीते दिनों प्रशासन ने संयुक्त निरीक्षण की प्रक्रिया शुरू की थी। खासी भूमि अतिक्रमण की जद में आने की आशंका जताई गई। अपनी भूमि अतिक्रमण की जद में आने से आक्रोशित नगर के वार्ड तीन व चार के कई लोगों ने प्रदर्शन कर बीते दिनों विस्थापन की मांग की थी। इधर, शुक्रवार को एसडीएम नरेश दुर्गापाल, स्टेशन मास्टर केडी कापड़ी आदि ने नक्शों का मिलान कराया। बताया गया कि राजस्व व रेलवे के नक्शों में भिन्नता पाई गई। इस पर मंडल रेलवे प्रबंधक (इंजीनियरिंग) को पत्र भेजा गया। जिसमें रेलवे की भूमि को चिन्हित करने के लिए संयुुक्त निरीक्षण 18-19 जुलाई को किया जाएगा। जिसके बाद अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान रजिस्ट्रार कानूनगो जगदीश गिरि, कानूनगो ईश्वर सिंह, भीमा समेत अनेक अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन