फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Revenue Department carried out terrestrial inspection of the area

राजस्व विभाग ने किया क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण

Wed, 06 Jun 2018 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)। Updated Wed, 06 Jun 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
Revenue Department carried out terrestrial inspection of the area
विकास खंड पाटी के वालिक में चौपट हुई आलू की फसल का जायजा लेती राजस्व टीम। - फोटो : अमर उजाला
 पाटी विकासखंड के वालिक गांव में आलू की फसल रोग लगने और कम बारिश के चलते बुरी तरह चौपट हुई है। ग्रामीणों के आग्रह पर राजस्व विभाग की टीम ने स्थलीय निरीक्षण पूरा कर लिया है। राजस्व निरीक्षक राजेंद्र मेहता व उप निरीक्षक उषा राय के नेतृत्व में गई टीम बृहस्पतिवार को क्षति की जांच रिपोर्ट उप जिलाधिकारी को देगी।  इस गांव में आलू का व्यापक उत्पादन होता है।
विज्ञापन


आम तौर पर यहां एक परिवार 15 से 20 कट्टे आलू की बुआई करता है। समय से वर्षा नहीं होने और आलू की खेती में रोग लगने से उसके पत्ते पीले होकर गिर गए हैं। ग्राम प्रधान बिशनी देवी, राजू बिष्ट आदि का कहना है कि आलू की फसल में रोग लगने और बारिश की कमी से पूरी फसल चौपट हो गई है।  किसानों के सामने बैंकों का कर्ज चुकाने की समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन

 
ग्रामीण नैन सिंह नेगी, चंद्र सिंह, बद्री सिंह, जय सिंह छत्तर सिंह, दिवान सिंह, हीरा सिंह, गंगा सिंह, पान सिंह, मोहन सिंह, कुंदन सिंह आदि काश्तकारों ने एसडीएम निर्मला बिष्ट से किसानों को हुई नुकसान का सर्वे कराने की मांग की थी। एसडीएम का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed