फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   return. journey. buses. full, trains. also. packed.

Champawat News: वापसी में भी सभी बसें फुल, ट्रेनें भी खचाखच भरकर गईं

Thu, 21 Nov 2024 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 21 Nov 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
return. journey. buses. full, trains. also. packed.
टनकपुर (चंपावत)। प्रादेशिक सेना भर्ती से बृहस्पतिवार सुबह से ही यूपी के युवाओं का लौटना शुरू हो गया। विभिन्न रोडवेज डिपो की बसों के साथ टनकपुर से चलने वालीं ट्रेनें भी फुल रहीं।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले कुछ दिन से प्रादेशिक सेना की भर्ती में यूपी के युवाओं का जाने और वहां से लौटने से नगर में काफी जमावड़ा रहा। पहले प्रशासन युवाओं को पिथौरागढ़ भेजने और अब वापस भेजने में जुटा है।
विज्ञापन


चंपावत सदर के एसडीएम सौरभ असवाल, तहसीलदार जगदीश गिरि, सीओ शिवराज सिंह राणा आदि दिनभर युवाओं को भेजने की व्यवस्थाओं में जुटे नजर आए। एसडीएम सदर ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, पीलीभीत चुंगी में बसों और ट्रेनों की व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से ही पूर्णागिरि जन शताब्दी, दिल्ली, त्रिवेणी एक्सप्रेस के साथ ही सिंगरौली और बरेली तक चलने वालीं सभी पैसेंजर ट्रेनें युवाओं से खचाखच भर कर निकलीं। युवाओं की टोलियां जिस भी डिब्बे में बैठीं उनका ही राज हो गया।

बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3:30 बजे की ट्रेन में और अधिक युवा बरेली के लिए रवाना हुए। रेलवे की ओर से रात में बरेली तक दो स्पेशल ट्रेन का संचालन दूसरे दिन भी जारी रहा।

---

बदला गया था ट्रेनों का समय

एसडीएम सदर सौरभ असवाल ने बताया कि डीएम की ओर से रेलवे से वार्ता कर बुधवार को बरेली तक दो स्पेशल ट्रेनों का समय बदला गया। एक का समय रात 8:30 से बढ़ाकर 9:30 बजे और दूसरी का समय 9:30 से 11 बजे कर दिया था। रेलवे अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि बृहस्पतिवार से दोनों ट्रेनें पूर्व की भांति 8:30 बजे और 9:30 बजे ही चलाई जा रही हैं। बताया कि दो स्पेशल ट्रेनों के अलावा अन्य एक्सप्रेस और पैसेंजर से हजारों युवा लौट गए हैं। स्टेशन में पुलिस और जीआरपी तैनात रही। साथ ही पीलीभीत चुंगी और रोडवेज परिसर में भी पुलिस तैनात रही। युवाओं का लौटना रात तक जारी रहा।

---

विभिन्न रोडवेज डिपो की 50 बसें पिथौरागढ़ रूट पर दौड़ाईं

टनकपुर (चंपावत)। एआरएम नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि कोटद्वार डिपो की सात, ऋषिकेश डिपो की चार, देहरादून पर्वतीय डिपो की चार समेत टनकपुर, लोहाघाट समेत अन्य डिपो की कुल 50 बसों को पिथौरागढ़ रूट में दौड़ाया गया। कुछ मिनट के अंतराल में सवारी उतारकर बसें वापस जाती रहीं। कोटद्वार डिपो की एक बस के परिचालक सुनील रावत ने बताया कि वह सवारी लेकर तुरंत वापस पिथौरागढ़ जा रहे हैं। संवाद



----



अव्यवस्थाओं की बाधा को पार कर गए बुलंदशहर के दो भाई



बुलंदशहर के सचिन व ऋषभ दौड़ और मेडिकल में हुए सफल





टनकपुर (चंपावत)। घरों को लौटती युवाओं की भीड़ में कुछ युवा ऐसे भी थे, जिन्होंने अव्यवस्थाओं का सीना चीरकर पहले दौड़ और फिर मेडिकल में सफलता हासिल की। इन्हीं में शामिल हैं बुलंदशहर के दो मौसेरे भाई सचिन और ऋषभ चौधरी।



बृहस्पतिवार दोपहर बस से टनकपुर पहुंचकर रेलवे स्टेशन जाते समय दोनों ने बताया कि पिथौरागढ़ भर्ती में दोनों दौड़ और मेडिकल में सफल हो गए हैं। एक जीडी तो एक ट्रेड में है। अब उन्हें लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। उनके चेहरे की थकान हजारों की भगदड़ में मिली सफलता के बाद गायब थी।



भारी अव्यवस्था के बीच से निकलकर आए सचिन ने बताया कि दोनों 19 नवंबर को पिथौरागढ़ पहुंच गए थे। 20 नवंबर की सुबह करीब पांच बजे वह लाइन में लगा। सुबह करीब 10 बजे अंदर प्रवेश हुआ। दोपहर 12 बजे वह दौड़ में निकले। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह उनका मेडिकल हुआ। उन्होंने बताया कि भारी भीड़ थी लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।







ऐसे भी युवा लौटे, जो दौड़े लेकिन कुछ फासला रह गया



टनकपुर (चंपावत)। पिथौरागढ़ प्रादेशिक सेना भर्ती में हजारों युवाओं के उमड़ने से खासी संख्या में युवा दौड़ तक नहीं पहुंच पाए। अनेक युवा दौड़ तक पहुंचने में सफल तो रहे, लेकिन वह कुछ फासले से रह गए और उनका जोश कम नहीं हुआ। यूपी के सोनू यादव, प्रभाकर चौहान, अनिल और शिवम ने कहा कि वह अगली बार जरूर सफल होंगे।



अब दानापुर भर्ती में शामिल होंगे युवा



पिथौरागढ़। दानापुर भर्ती स्थगित होने से सीमांत जिले में युवाओं की खासी भीड़ पहुंची। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद जब भर्ती की तिथि का दोबारा निर्धारण हुआ तो कई युवा वापस लौटे जो दानापुर भर्ती में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed