{"_id":"61f98842a0d3201bfa3752cd","slug":"retirement-in-banbasa-tanakpur-news-hld452519114","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन एनएचपीसी कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन एनएचपीसी कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर दी विदाई
विज्ञापन
रोडवेज के लोहाघाट डिपो में सेवानिवृत्त नंदन भट्ट व जानकी देवी को विदाई देते रोडवेज कर्मी।
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन के तीन कर्मी होशियार कृपाल, बीआर आर्या, रमेश चंद्र सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्ति पर सोमवार शाम उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। पावर स्टेशन के मुखिया महाप्रबंधक राजीव सचदेवा ने सेवानिवृत्त कर्मियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। सुरेश कुमार ने संचालन किया। वहां महाप्रबंधक मदन लाल, महाप्रबंधक गोपाल सिंह बिष्ट, आनंद टैंभरे, सुदर्शन कुमार, एनएचपीसी इंपलाइज यूनियन अध्यक्ष नरेंद्र चंद, शारदा वैली कर्मचारी संघ के संरक्षक विनोद उप्रेती आदि थे।
सेवानिवृत्ति पर नंदन और जानकी को विदाई दी
लोहाघाट (चंपावत)। सेवानिवृत्ति पर रोडवेज के लोहाघाट डिपो में कार्यरत वरिष्ठ लिपिक नंदन भट्ट और जानकी देवी की भावभीनी विदाई दी गई। रोडवेज कार्यालय में हुए समारोह की अध्यक्षता एजीएम नरेंद्र कुमार गौतम ने की। एजीएम ने दोनों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कर्मचारियों ने सहयोग के लिए आभार जताया। इस मौके पर सूरज भान सिंह, भुवन चंद्र गहतोड़ी, कैलाश चंद्र मुरारी, राजेंद्र सिंह फर्त्याल, अशोक कुमार, भुवन चंद भट्ट, गोविंदी देवी, वीरेंद्र सिंह आदि रहे।
सेवानिवृत्ति पर ट्रेड यूनियन के महासचिव ने किया पौधरोपण
पिथौरागढ़। जिला ट्रेड यूनियन समन्वय समिति के महासचिव नीरज जोशी ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम से सेवानिवृत्त होने पर कार्यालय परिसर पौधरोपण किया। अब विभाग के कर्मचारी इस पौधे की देखभाल करेंगे। नीरज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी की पहल सराहनीय है। कार्यक्रम में जल विद्युत निगम के उपमहाप्रबंधक केएल मित्तल, ईश्वर सिंह धामी, उमेश जोशी, बबीता देव, गोपाल गिरी, जितेंद्र चंद, कमल जोशी आदि मौजूद रहे।