फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Retirement in Banbasa

तीन एनएचपीसी कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Retirement in Banbasa
रोडवेज के लोहाघाट डिपो में सेवानिवृत्त नंदन भट्ट व जानकी देवी को विदाई देते रोडवेज कर्मी। - फोटो : LOHAGHAT
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन के तीन कर्मी होशियार कृपाल, बीआर आर्या, रमेश चंद्र सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्ति पर सोमवार शाम उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। पावर स्टेशन के मुखिया महाप्रबंधक राजीव सचदेवा ने सेवानिवृत्त कर्मियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। सुरेश कुमार ने संचालन किया। वहां महाप्रबंधक मदन लाल, महाप्रबंधक गोपाल सिंह बिष्ट, आनंद टैंभरे, सुदर्शन कुमार, एनएचपीसी इंपलाइज यूनियन अध्यक्ष नरेंद्र चंद, शारदा वैली कर्मचारी संघ के संरक्षक विनोद उप्रेती आदि थे।
विज्ञापन

सेवानिवृत्ति पर नंदन और जानकी को विदाई दी
लोहाघाट (चंपावत)। सेवानिवृत्ति पर रोडवेज के लोहाघाट डिपो में कार्यरत वरिष्ठ लिपिक नंदन भट्ट और जानकी देवी की भावभीनी विदाई दी गई। रोडवेज कार्यालय में हुए समारोह की अध्यक्षता एजीएम नरेंद्र कुमार गौतम ने की। एजीएम ने दोनों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कर्मचारियों ने सहयोग के लिए आभार जताया। इस मौके पर सूरज भान सिंह, भुवन चंद्र गहतोड़ी, कैलाश चंद्र मुरारी, राजेंद्र सिंह फर्त्याल, अशोक कुमार, भुवन चंद भट्ट, गोविंदी देवी, वीरेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

सेवानिवृत्ति पर ट्रेड यूनियन के महासचिव ने किया पौधरोपण
पिथौरागढ़। जिला ट्रेड यूनियन समन्वय समिति के महासचिव नीरज जोशी ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम से सेवानिवृत्त होने पर कार्यालय परिसर पौधरोपण किया। अब विभाग के कर्मचारी इस पौधे की देखभाल करेंगे। नीरज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी की पहल सराहनीय है। कार्यक्रम में जल विद्युत निगम के उपमहाप्रबंधक केएल मित्तल, ईश्वर सिंह धामी, उमेश जोशी, बबीता देव, गोपाल गिरी, जितेंद्र चंद, कमल जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed