{"_id":"3378df9f401d2eb906de4b2da923f29d","slug":"retired-workers-sitting-on-the-protest-of-roadways-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने पर बैठा रोडवेज का रिटायर्ड कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने पर बैठा रोडवेज का रिटायर्ड कर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Thu, 28 Jan 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवानिवृत्ति के बाद लंबित देयक का भुगतान नहीं होने से खफा रोडवेज के रिटायर्ड स्टेशन कनिष्ठ स्टेशन प्रभारी गोपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को कार्यशाला गेट में करीब आधा घंटे तक धरना दिया। उसके धरने पर बैठने से बसों का संचालन ठप रहा। उन्होंने जल्द भुगतान नहीं होने पर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
रोडवेज के प्रबंध निदेशक को भेजे मांग पत्र में रिटायर्ड कर्मी गोपाल सिंह ने कहा कि वे मई 2012 को कनिष्ठ स्टेशन प्रभारी पद से सेवानिवृत्त हुए थे, लेकिन विभाग द्वारा अब तक उनकी बकाया राशि 24,806 रुपये का भुगतान लटका रखा है। कई बार लिखित में आग्रह करने पर भी उनकी बकाया राशि का भुगतान करने में विभाग टालमटोली कर रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर वे अचानक कार्यशाला गेट पर पहुंचे और निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वहीं धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
बाद में सूचना पर पहुंचे पुलिस उप निरीक्षक प्रवीण चंद ने उन्हें किसी तरह मनाकर धरना खत्म कराया। रिटायर्ड कर्मी ने आगाह किया है कि यदि उनके लंबित देयक का शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो वे भूख हड़ताल शुरू करने को बाध्य होगा।
विज्ञापन