{"_id":"5863de894f1c1b5b26eec72d","slug":"retired-personnel-hostage-municipal-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड कर्मियों ने पालिका बोर्ड को बंधक बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड कर्मियों ने पालिका बोर्ड को बंधक बनाया
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Wed, 28 Dec 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड कर्मियों ने पालिका बोर्ड को बंधक बनाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह से पेंशन का भुगतान नहीं होने से नाराज नगर पालिका के रिटायर्ड कर्मचारियों ने कार्यालय गेट का चैनल बंद कर पालिका बोर्ड को बंधक बनाकर प्रदर्शन किया। करीब आधे घंटे बाद बोर्ड के जनवरी के पहले सप्ताह में बकाया पेंशन के एक मुश्त भुगतान के आश्वासन पर रिटायर्ड कर्मचारी माने। बुधवार को पालिका बोर्ड की बैठक चल रही थी।
पालिका के रिटायर्ड कर्मचारियों का कहना है कि महंगाई भत्ता तो दूर उन्हें पिछले तीन माह से मूल पेंशन भी नहीं मिली है। इसके चलते वे आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। बुधवार को पालिका बोर्ड की बैठक चल रही थी कि रिटायर्ड कर्मचारी भी पालिका कार्यालय पहुंचे और पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय और बोर्ड के सदस्यों को चैनल गेट बंद कर बंधक बना प्रदर्शन किया।
बाद में पालिकाध्यक्ष ने वार्ता कर रिटायर्ड कर्मियों को आश्वस्त किया कि जनवरी के पहले सप्ताह में उन्हें बकाया पेंशन का भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन महंगाई भत्ते की बकाया राशि धन की व्यवस्था होने पर दी जाएगी। सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के बैनर तले हुए प्रदर्शन में राकेश वाल्मीकि, लालाराम, राम कुमार, विशंबर, गजेंद्र, रोशन लाल, राकेश, जगन्नाथ, शकुंतला देवी, रामश्री देवी, हरदेई देवी आदि शामिल थे।