फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Responsible authorities when they are not resentful

जिम्मेदार अधिकारियों के न आने पर नाराजगी

Mon, 29 Feb 2016 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी Updated Mon, 29 Feb 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


 बीडीसी पाटी की बैठक में जिम्मेदार अधिकारियों के न आने पर सदन ने नाराजगी व्यक्त की गई। पाटी ब्लॉक को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। ब्लॉक प्रमुख पुष्पा लमगड़िया की अध्यक्षता तथा कविराज मौनी के संचालन में हुई बैठक में सदस्यों ने मनरेगा के कार्यों में हो रहे विलंब पर चिंता जताई। कहा जॉब कार्ड न बनने से भी ग्रामीणों को रोजगार नहीं मिल रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी और राज्य योजना आयोग के पूर्व सदस्य लक्ष्मण सिंह  लमगड़िया ने जहां अधिकारियों की गैर मौजूदगी को गंभीरता से लिया, वहीं  उन्होंने ग्रामीण जन प्रतिनिधियों की समस्याओं का प्राथमिकता से हल किए जाने पर जोर दिया।
कहा ग्रामीण समस्याओं को हल करने में लापरवाह अधिकारियों पर उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाए। सीडीओ हरगोविंद भट्ट ने निकट भविष्य में बैठक में सभी अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति रहने का भरोसा दिलाया और मनरेगा कार्यों का त्वरित निस्तारण कर इस कार्य  में आ रही दिक्कतों को मौके पर दूर किया। ज्येष्ठ उप प्रमुख सीएस मेहता, कनिष्ठ उप प्रमुख हयात सिंह बिष्ट, जिपं सदस्य भोला सिंह बोहरा, गिरीश  सिंग्वाल, बिशन चम्याल, बिशनदत्त जोशी, डा.भुवन शर्मा, हरीश मथेला, सुरेश भट्ट, प्रकाश जोशी, मुकेश जोशी आदि जनप्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं उठाई।  बीडीओ सीएस मेवाड़ी, एडीओ पंचायत अवधेश मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी, कृषि अधिकारी हरवंश सिंह, एसडीएम निर्मला बिष्ट, डॉ. आभाष सिंह, तहसीलदार बीएस माहरा, एसडीओ एचएस सौन, एई प्रेमजी श्रीवास्तव, एई हेमराज, सीएम पांडेय, डीएचओ डॉ. एचसी तिवारी समेत कई अधिकारी मौजूद थे। इससे  पूर्व सदन ने नवागत सीडीओ हरगोविंद भट्ट का स्वागत किया।
विज्ञापन


मनरेगा श्रमिकों का बढ़ाया जाए मानदेय
पाटी। सदस्यों का कहना था कि मनरेगा के तहत कुशल श्रमिक का मानदेय उन्हें 161 रुपये मिलता है, लेकिन व्यवहार में उन्हें श्रमिक को पांच सौ रुपये देना पड़ रहा है। सभी ने बढ़ती हुई मंहगाई को देखते हुए श्रमिकों और कुशल श्रमिकों का मानदेय बढ़ाने की मांग की। मनरेगा के कार्यों में अनिवार्य रूप से बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक सम्मानित
पाटी। जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी ने जनगणना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किए गए जीआईसी रमक के शिक्षक आरसी जोशी और राज्यपाल पुरस्कार तथा स्वच्छ स्कूल के लिए पुरस्कृत बुंगाबीड़ के शिक्षक रबीश पचौली को पाटी ब्लाक की ओर से शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed