{"_id":"5834697e4f1c1b282413b24f","slug":"resolved-to-pursue-the-tasks-of-public-interest","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट/पाटी (चंपावत)
Updated Tue, 22 Nov 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की सतत संकल्प विकास यात्रा का लोहाघाट, पाटी, खेतीखान, बाराकोट आदि क्षेत्रों में स्वागत किया गया। मंगलवार को यात्रा के दौरान स्टेशन बाजार में आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं ने सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने और जनहित के कार्यों को लगातार आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
लोहाघाट में यात्रा के साथ चल रहे नेताओं ने वीर सेनानी कालू सिंह माहरा की मूर्ति में माल्यार्पण किया। सभा को संबोधित करते हुए पाटी के पूर्व प्रमुख एलएस लमगड़िया ने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा परिवर्तन रैली निकालकर राज्य सरकार का दुष्प्रचार कर रही है जो कि सही नहीं है। बाराकोट के संयोजक जिपं अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा कि सीएम हरीश रावत द्वारा पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। लोहाघाट के संयोजक हरगोविंद बोहरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से पात्र लोगों को काफी राहत मिल रही है। विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
पिछले 14 सालों में जो कार्य नहीं हुए, वह हरीश रावत ने मुख्यमंत्री बनने के दो सालों में कर दिखाए हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर डॉ.मोहन राम, ओंकार धौनी, डॉ.महेश ढेक, विजय माहरा, ब्लाक अध्यक्ष तेज सिंह बिष्ट, डीडी पांडेय, विजय माहरा, चांद बोहरा, भुवन चौबे, कविराज मौनी, गोविंद पचौली, पूरन महराना, भवान सिंह परवाल, प्रहलाद सिंह अधिकारी सहित तमाम लोग मौजूद थे।