Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Resolve not to give vehicles to intoxicated drivers

Champawat News: नशा करने वाले चालकों को वाहन नहीं देने का संकल्प

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Resolve not to give vehicles to intoxicated drivers
टनकपुर में टैक्सी एसोसिएशन ने नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली। संवाद - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि टैक्सी यूनियन ने नशे के खिलाफ गोष्ठी आयोजित कर नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने नशा करने वाले चालकों को वाहन नहीं देने का संकल्प लिया। इसके बाद यूनियन पदाधिकारियों, वाहन मालिकों एवं चालकों ने नगर में नशे के खिलाफ जागरूकता रैली भी निकाली।
विज्ञापन

टैक्सी यूनियन कार्यालय परिसर में टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मदन कुमार की अध्यक्षता एवं संचालक जनार्दन भट्ट के संचालन में गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक अविनाश वर्मा ने यूनियन की पहल का स्वागत किया। उन्होंने वाहन स्वामियों एवं चालकों को नशे की प्रवृत्ति का त्याग कर आदर्श समाज निर्माण में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति से वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने को कहा। साथ ही नियमों का पालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। विशिष्ट अतिथि एआरटीओ सुरेंद्र कुमार ने चालक-परिचालकों से नशे से दूर रहने की अपील की। कहा कि अधिकतर दुर्घटनाएं नशे और लापरवाही से होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि कोई भी वाहन मालिक नशा करने वाले चालकों को अपना वाहन नहीं देगा। इस दौरान यूनियन उपाध्यक्ष राजेंद्र धामी, महासचिव नारायण गैड़ा, सचिव दीपक जोशी, कोषाध्यक्ष विकास धामी, नीरज, संजीव, सूरज सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed