फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Residential house came under threat in Ropa of Nagnath ward

नागनाथ वार्ड के रोपा में खतरे की जद में आया आवासीय मकान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Residential house came under threat in Ropa of Nagnath ward
चंपावत। रविवार को हुई मूसलाधार बारिश से चंपावत मुख्यालय में नागनाथ वार्ड के रोपा में हरीश अधिकारी का आवासीय मकान खतरे की जद में आ गया है। भूस्खलन के कारण मकान के आंगन की दीवार जमींदोज हो गई है। पीड़ित ने जिला प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

उधर, खर्ककार्की में बीआरसी के साथ तीन घरों की सुरक्षा दीवार गिर गई, जिसमें जनहानि होने से बच गई। बारिश की वजह से बीआरसी की सुरक्षा दीवार, सनी वर्मा के घर की सुरक्षा दीवार, चंद्र बोहरा के घर की सुरक्षा दीवार गिर गयी। सनी ने बताया कि कई बार वार्ड मेंबर और नगर पालिका को चोक नालियों को खोलने का आग्रह किया गया था, लेकिन समय रहते नालियों को नहीं खोला गया। इससे सारा पानी घरों की ओर आया और सुरक्षा दीवार ढह गई। आरएफसी गोदाम के पास पुलिया में दरार में आने से लोगों में दहशत है। स्थानीय निवासी मुरलीधर जोशी ने बताया कि नाले के उफान में आने से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन

चंपावत जिले की बंद 12 आंतरिक सड़कें
रौसाल-डुंगराबोरा, डुंगराबोरा-कायम-मटियानी, एसएच 29 से खटोली मल्ली, खटोली मल्ली-वैला, धौन-दियूरी-बजौन, धौन-बड़ोली, सिप्टी-अमकड़िया, धौन-सल्ली, पुनावे-सिप्टी, धूनाघाट-बरमतोड़ा, चूलागांव-भनार और सूखीढांग-डांडा-मीनार।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलवर्ट बंद होने से चंपावत नगर में घरों में घुसा पानी
चंपावत। चंपावत नगर क्षेत्र में कई कलवर्ट बंद होने से सड़कों से जलनिकासी बाधित रही। इस कारण सड़कों का पानी मकानों के भीतर घुसने से खाद्य सामग्री सहित कई संपत्ति का नुकसान हुआ। एबीडीओ बीबी जोशी ने बताया कि यहां जोध सिंह सामंत, सूरज जोशी, महेंद्र ढेक सहित 10 से अधिक लोगों के मकान और दुकान के भीतर पानी घुस गया। वहीं चंपावत ब्लॉक जाने वाली सड़क और पूर्ति विभाग के गोदाम के पास छोटी पैदल पुलिया को नुकसान पहुंचा है। (संवाद)
चंपावत जिले में बारिश का आंकड़ा
चंपावत 107 मिमी
टनकपुर 100 मिमी
लोहाघाट 16 मिमी
पाटी 10 मिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed