फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Residential house came under threat in Kot Amodi

कोट अमोड़ी में खतरे की जद में आया आवासीय मकान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Residential house came under threat in Kot Amodi
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वांला-धौन के पास आए मलबे से फंसे वाहन। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट। जिले में बुधवार की रात हुई मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश से जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली 16 सड़कें बंद हो गई हैं। कोट अमोड़ी ग्राम पंचायत के संर्दका गांव में भूस्खलन से एक आवासीय मकान खतरे की जद में आ गया। मकान में रह रहे लोगों ने ग्रामीणों की मदद से देर रात में बड़ी मुश्किल से जान बचाई। रातों रात ग्रामीणों ने आवासीय मकान में रह रहे लोगों को सकुशल दूसरी जगह शिफ्ट किया।
विज्ञापन

भवन स्वामी रमेश चंद्र ने बताया कि बुधवार देर रात हुई तेज बारिश से अचानक उनका आवासीय मकान खतरे की जद में आ गया। मकान की सीढ़ी और आंगन सहित सब धराशायी हो गया। भवन स्वामी ने बताया कि आपदा से उनको करीब एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से भवन स्वामी को मुआवजा देने की मांग उठाई है। उधर, भारी बारिश के कारण सीमांत सौराई में सिंचाई नहर नदी के उफान में समां गई। पूर्व प्रधान दान सिंह बोहरा, धारू देवी आदि ने प्रशासन से क्षेत्र में आपदा पीड़ितों को मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है। बारिश से क्षेत्र में धौन-दियुरी, बगोटी-डूंगरालेटी, डूंगराबोरा-मटियानी, धूनाघाट बरामतोड़ा, पमदा-नगयोनि, धौंन-सल्ली और अमोड़ी-छतकोट आदि सड़कें बंद हो गईं हैं।
विज्ञापन

लोहाघाट में बारिश से एनएच सहित लोनिवि और पीएमजीएसवाई की नौ सड़कें बंद हो गईं। बंद सड़कों को खोलने के लिए संबंधित विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। लोनिवि के ईई एमसी पलड़िया ने बताया कि बारिश से बाराकोट में गल्लागांव देवलीमांफी, छिनकाछीना-थुवामौनी, सिमलखेत, बाराकोट-रामेश्वर, क्वांरखोली-पम्दा, क्वांरखोली-नगनौनी आदि सड़कें बंद हैं। पीएमजीएसवाई के ईई जगदीश थपलियाल ने बताया कि थुवा मौनी से बांस बंसवाड़ी और रीठा से रमक तक सड़क बंद है। उन्होंने बताया कि सड़क खोलने का कार्य शुरू कर दिया है। इधर बाराकोट ब्लॉक के पम्दा गांव गांव में बारिश से देवकी देवी की गोशाला की दीवार ध्वस्त हो गई। गोशाला के अंदर जानवरों के लिए चारा बना रही देवकी उस समय बाल बाल बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घंटे बंद रही सीमांत की सड़क, एसएसबी ने पेड़ हटाकर सुचारु की आवाजाही
चंपावत। नेपाल सीमा से लगी चंपावत-मंच-तामली (सीएमटी) सड़क बृहस्पतिवार को मलबा आने और पेड़ गिरने से घंटों बंद रही। इससे सीमांत तल्लादेश के 11 गांवों के लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। तीन घंटे से अधिक समय तक आवाजाही प्रभावित रही। बाद में स्थानीय नागरिकों के सहयोग से एसएसबी की पंचम वाहिनी के जवानों ने पेड़ को सड़क से हटाकर 11 बजे यातायात सुचारु किया। सड़क खोलने में एसएसबी के उत्तम कुमार शर्मा, नागेंद्र यादव, अमरदीप टोपो, विमल, लालू कुमार, मोहित सिंह, रतन आदि ने सहयोग किया। (संवाद)
चंपावत जिले में हुई बारिश का ब्यौरा
चंपावत 24 मिमी
लोहाघाट 20 मिमी
पाटी 12 मिमी
टनकपुर 10 मिमी

सीमांत तामली को जाने वाली सड़क पर गिरे पेड़ को हटाते एसएसबी के जवान।

सीमांत तामली को जाने वाली सड़क पर गिरे पेड़ को हटाते एसएसबी के जवान।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed