फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Representante de la compañía haciendo trabajo, arrestando a un contratista

काम करा रही कंपनी के प्रतिनिधि, ठेकेदार गिरफ्तार 

Thu, 08 Feb 2018 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत Updated Thu, 08 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
Representante de la compañía haciendo trabajo, arrestando a un contratista
शिवालिका कंपनी के प्रतिनिधि और ठेकेदार को मेडिकल कराने ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 स्वांला जीप दुर्घटना में हादसे की जगह  के समीप जेसीबी को गलत तरीके से खड़ा करने के आरोप में पुलिस ने बारहमासी सड़क का निर्माण कार्य करा रही कंपनी के प्रतिनिधि व ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को अदालत से जमानत मिल गई है। 

 राष्ट्रीय राजमार्ग में गलत तरीके से जेसीबी खड़ा करने और सड़क पर मलबा होने के चलते बारहमासी सड़क का निर्माण कार्य करा रही कार्यदाई संस्था शिवालय कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुरेंद्र राणा निवासी खेड़ा कलोनी उत्तर पूर्वी दिल्ली और उसके ठेकेदार विजय प्रकाश पांडेय निवासी ताड़ीखेत (अल्मोड़ा) के खिलाफ बुधवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 283, 287, 288 व 304 ए के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। बुधवार की देर रात में ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन


कोतवाली के दरोगा राजेश पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को चिकित्सा परीक्षण के बाद दोनों आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र कुमार की अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जमानत में रिहा कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed