{"_id":"6335ddfb3fd063498241cad9","slug":"repair-damaged-and-dilapidated-schools-champawat-news-hld4774088135","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त और जीर्णशीर्ण विद्यालयों की मरम्मत करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त और जीर्णशीर्ण विद्यालयों की मरम्मत करें
विज्ञापन
चंपावत में बीडीसी बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने क्षतिग्रस्त और जीर्णशीर्ण विद्यालयों के मरम्मत की मांग उठाई। इस दौरान पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य आदि मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
विकासखंड सभागार में बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि जिले के सभी विद्यालयों की मरम्मत के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। जिन विद्यालयों के प्रस्ताव अब तक नहीं बने हैं उनके प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए है।
बैठक में चौड़ा राजपुरा में क्षतिग्रस्त पेयजल योजना की मरम्मत, धौन से दियूरी तक पूर्व में निर्मित पेयजल लाइन की मरम्मत, सल्ली गांव में देवी आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत करने की मांगें भी प्रमुखता से उठाई गई। सदस्यों ने ग्राम पचनई, बजोन, भुजिया आदि क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की जिस पर विभाग को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा सल्ली रुइयां में स्वास्थ्य उप केंद्र खोलने की भी मांग की गई। बैठक में गत वर्ष 2021-22 की अवशेष राशि और वर्ष 2022-23 में प्राप्त 37 लाख की राशि से किए जाने वाले कार्यों की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इस दौरान डीडीओ संतोष पंत, एसडीएम रिंकू बिष्ट, ज्येष्ठ उपप्रमुख मोनिका बोहरा, कनिष्ठ उप प्रमुख मोहन चंद समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान आदि मौजूद थे।