{"_id":"57cdb9174f1c1b1c563176eb","slug":"removing-garbage-dump-relief-to-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंप कूड़ा हटने से लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंप कूड़ा हटने से लोगों को मिली राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Mon, 05 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पंचायत की ओर से तीसरे दिन डंप कूड़ा उठाए जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है। नगर पंचायत ने शंखपाल और मेलाखाल में कूड़ा डालने का ग्रामीणों के विरोध से पंचायत के सामने कूड़ा निस्तारण की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। नगर में कई जगह कूड़े के ढेर लगने से लोगों को परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
गंदगी से महामारी फैलने का खतरा पैदा हो गया था। जिसे देखते हुए सोमवार को नगर पंचायत ने स्टेशन बाजार समेत कई मोहल्लों में एकत्र कूडे़ का उठान किया। चेयरमैन लता वर्मा का कहना है कि लोगों की दिक्कतों को देखते हुए नगर में से कूड़े को उठाकर कूड़ा वाहनों में डंप किया गया है। प्रशासन के सहयोग से कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन