{"_id":"639b59b7d503132b4a59d572","slug":"removed-vehicles-parked-on-the-roadside-in-the-city-area-champawat-news-hld485391211","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: नगर क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: नगर क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया
लोहाघाट नगर क्षेत्र में निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहनों को पार्क करने की अपील करते थाना प्रभा?
- फोटो : LOHAGHAT
Link Copied
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में रोज लगने वाले जाम से लोगों को हो रही दिक्कतों पर एसडीएम ने गहरी नाराजगी जताई है। एसडीएम के निर्देश के बाद हरकत में आई पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने स्टेशन बाजार में खड़े रहने वाले वाहनों के चालकों को प्रशासन की ओर से तय की गई पार्किंग में खड़ा करने के कड़े निर्देश दिए। निर्देशों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ शुक्रवार से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में आड़े तिरछे वाहन खड़ा करने से हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। एसडीएम रिंकू बिष्ट के आदेश पर तहसीलदार विजय गोस्वामी व एसओ मनीष खत्री के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने नगर के गांधी चौक, मीना बाजार चौक, हथरंगिया व अन्य जगहों पर खड़े वाहनों को हटवाया तथा सड़क किनारे आड़े तिरछे खड़े वाहनों के ऑनलाइन चालान भी काटे। टीम ने लाउडस्पीकर के माध्यम से पूरे लोहाघाट नगर क्षेत्र में लोगों से वाहनों को प्रशासन की ओर से बनाई गई पार्किंग में खड़े करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एसओ मनीष खत्री ने बताया लोगों को अपने वाहनों को प्रशासन की ओर से निर्धारित पार्किंग मीट मंडी, हाइडिल ऑफिस के सामने, मीनाबाजार, शिवालय पुल के पास, शीतला माता मंदिर के पास खड़े करने के निर्देश दिए गए। कहा कि शुक्रवार से अभियान चलाया जाएगा, नियमों का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान में राजस्व उप निरीक्षक राकेश पंगरिया, एसआई मनोज कुमार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।