{"_id":"595fc4294f1c1b9c178b464c","slug":"remove-the-liquor-shop-from-the-neighborhood-hold-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ले से शराब की दुकान हटाओ, धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहल्ले से शराब की दुकान हटाओ, धरना दिया
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर तहसील में धरना देती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बजरंगबली वार्ड से अंग्रेजी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर मोहल्ले के लोगों ने दूसरे दिन भी तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। लोगों ने मोहल्ले से शराब की दुकान हटाने के बाद ही आंदोलन वापस लेने का एलान किया है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने आबकारी विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर नाराजगी जताई।
शुक्रवार को बजरंगबली वार्ड की सभासद परवीन रजा के नेतृत्व में मोहल्ले के लोगों ने तहसील परिसर के वन पंचायत सभागार के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। वक्ताओं का कहना था कि शराब की दुकान खुलने से शिवालय की ओर जाने वाले मार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। धरना-प्रदर्शन करने वालों में मुरलीधर सकलानी, ललित राय, तृप्ति भट्ट, नंदा देवी, पुष्पा सकलानी, कुसुम, कमला, द्रोपदी, कैलाश राय आदि शामिल थे। उधर, आबकारी निरीक्षक भरत प्रसाद का कहना है कि शराब की दुकान को यहां से शिफ्ट करने के लिए नई जगह की तलाश की जा रही है। जगह मिलते ही दुकान को यहां से हटा लिया जाएगा।