फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Remove PPP mode from hospital

अस्पताल सेेेे तत्काल हटाओ पीपीपी मोड

Tue, 09 Aug 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Tue, 09 Aug 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Remove PPP mode from hospital
अस्पताल को पीपीपी मोड से हटाओ - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट (चंपावत)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पीपीपी मोड से हटाने, ट्रामा सेंटर चालू करने की मांग को लेकर तहसील परिसर में मंगलवार को आठवें दिन भी धरना, प्रदर्शन जारी रहा। मंगलवार को कलीगांव समेत नगर क्षेत्र के लोगों ने धरना दिया। व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय, चेयरमेन लता वर्मा, तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी, जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी का कहना था कि दो सूत्रीय मांगों को लेकर किए जा रहे इस जनांदोलन को लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

विज्ञापन


मांगें पूरी न होने तक उनका यह जनांदोलन जारी  रहेगा। धरना देने वालों में पूरन सिंह मेहता, प्रकाश मेहता, देवेंद्र मेहता, राजेश चौबे, पीएस अधिकारी आदि थे, जबकि बल्लू माहरा, गणेश खर्कवाल, डीडी पांडेय, गिरीश कापड़ी, नारायण सिंह देउपा आदि ने धरने को समर्थन दिया। बाबा आदित्य दास, भुवन गिरि महाराज पहले ही आमरण अनशन के लिए अपने को समर्पित किया गया है। मंगलवार को हथरंगिया निवासी लक्ष्मी दत्त राय ने भी आंदोलनकारियों को लिखित रूप से आमरण अनशन की सहमति व्यक्त की है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed