फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Remove from the hospital Lohaghat PPP mode

लोहाघाट के अस्पताल से हटाओ पीपीपी मोड

Fri, 19 Aug 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Fri, 19 Aug 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Remove from the hospital Lohaghat PPP mode
लोहाघाट के अस्पताल से हटाओ पीपीपी मोड - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट (चंपावत)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पीपीपी मोड से हटाने, ट्रामा सेंटर चालू करने की मांग को लेकर तहसील परिसर में शुक्रवार को 19वें दिन भी बेमियादी धरना जारी रहा। आंदोलनकारियों ने पीपीपी मोड हटाना है, ट्रामा सेंटर लाना है... आदि नारे लगाए। शुक्रवार को डेंसली गांव और नगर के लोग धरने पर बैठे।

विज्ञापन


व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय, चेयरमैन लता वर्मा, तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी, प्रहलाद सिंह मेहता, प्रकाश जोशी, गोविंद वर्मा आदि आंदोलनकारियों का कहना था कि दो सूत्रीय मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। शुक्रवार को बसंती देवी और सोनू बिष्ट ने एसडीएम कार्यालय में अस्पताल प्रशासन की शिकायत की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार नीलू चावला को सौंपा। महेश बोहरा, प्रेम राम, जेएस बोहरा, आशीष जोशी, रितेश जोशी, राजू सार्की आदि ने धरने को समर्थन दिया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed