{"_id":"6782d96a9f481dc7570efbae","slug":"relief-to-cattle-farmers-due-to-appointment-of-veterinarian-champawat-news-c-229-1-cpt1002-118287-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पशु चिकित्सक की नियुक्ति होने से पशुपालकों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पशु चिकित्सक की नियुक्ति होने से पशुपालकों को राहत
Sun, 12 Jan 2025 03:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 12 Jan 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
रीठा साहिब (चंपावत) रीठा साहिब के राजकीय पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्सक की तैनाती से पशुपालकों ने राहत की सांस ली है। अस्पताल का उच्चीकरण होने के बाद दो दिसंबर से डॉ. अपूर्वा चंद ने कार्यभार संभाला। अब पशुओं को अच्छा इलाज मिल रहा है। चार साल बाद क्षेत्र में पशु चिकित्सक के आने से यहां पर लोगाें में खुशी है। पूर्व में लोगों को इलाज के लिए 51 किमी दूर खेतीखान जाना पड़ता था। कई बार इलाज के अभाव में पशुओं की मौत हो जाती थी।
पशुपालक भोला सिंह का कहना है कि पशु चिकित्सालय का उच्चीकरण होने से बड़ी राहत मिली है। चिकित्सक तो आ गए हैं। अब अगर अन्य स्टाफ भी तैनात कर दिया जाता तो इससे बड़ी राहत मिलती। कुंदन सिंह ने कहा कि पूर्व में यहां इलाज के लिए पशुपालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इलाज के लिए अतिरिक्त पैसा खर्च कर 51 किमी दूर खेतीखान जाना पड़ता था। अब यहां इला शुरू होने से लोगों को राहत है।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद
विज्ञापन