फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rehearsal of disaster management in Champawat

जीआईसी देवीधूरा में आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया

Thu, 28 Jul 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)। Updated Thu, 28 Jul 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Rehearsal of disaster management in Champawat
चंपावत में आपदा प्रबंधन की रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला

पाटी (चंपावत)। जीआईसी देवीधूरा में आपदा प्रबंधन एवं रेस्क्यू सेल की ओर से छात्र-छात्राओं के अलावा क्षेत्रीय लोगों को आपदा के दौरान बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। आपदा के दौरान किस प्रकार से कम संसाधनों एवं आस-पास की  वस्तुओं का प्रयोग कर राहत और बचाव कार्य किया जाता है इस का प्रशिक्षण दिया गया। आपदा टीम ने बच्चों को भूस्खलन, वाहन दुर्घटना, मकान गिरने, सड़क दुर्घटना, भूकंप, बाढ़, अतिवृष्टि आदि से निपटने और प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का प्रशिक्षण दिया।

विज्ञापन


पुलिस टीम के आपदा राहत बचाव दल के मुख्य प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह कुटियाल ने छात्रों को कंबल, जैकेट, बोरे, तौलिए का प्रयोग कर स्ट्रेचर बनाने की तकनीक बताई। आपदा में घायलों को निकालने के बाद प्राथमिक उपचार के लिए ले जाने  संबंधी बारीकियों से भी अवगत कराया। बाद में रेस्क्यू टीम ने आपदा के समय प्रयोग किए जाने वाले उपकरणों के बारे में बताने के साथ ही प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने फायर सर्विस और आग लगने के समय किए जाने वाले उपायों के विषय में बताया। आपदा प्रबंधन में प्रयोग की जाने वाली वुड कटर, आयरन कटर और स्टोन कटर मशीन को चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर आपदा प्रबंधन के मोहन बिनवाल, धन सिंह बिष्ट, मोहन सिंह अधिकारी, पाटी थानाध्यक्ष भूपाल राम पौरी, दीपक कापड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed