फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Red alert on Banbasa Barrage, movement of vehicles stopped

Champawat News: बनबसा बैराज पर रेड अलर्ट, वाहनों का संचालन रोका

Sat, 28 Jun 2025 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 28 Jun 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Red alert on Banbasa Barrage, movement of vehicles stopped
टनकपुर में शारदा नदी का जल सैलाब शारदा घाट को छूकर आगे बढ़ता हुआ। पुलिस
बनबसा/टनकपुर (चंपावत)। शारदा नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक बढ़ने पर यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा शारदा हेडवर्क्स प्रशासन ने बैराज पर के एहतियातन वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी। बनबसा शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि दोपहर तीन बजे के आसपास नदी का जलस्तर 1,20,163 क्यूसेक पहुंच गया। इस वर्ष का यह अब तक का सर्वाधिक जलस्तर है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के तहत बैराज से वाहनों का संचालन रोका गया है। उन्होंने बताया कि नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से कम होने पर दोबारा बैराज पर आवाजाही शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

इधर, टनकपुर क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में सुबह आठ बजे तक 98.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। शारदा बैराज कंट्रोल रूम के अनुसार शुक्रवार की रात से ही पहाड़ोंं और क्षेत्र में बरसात होने से शारदा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी शुरू हो गई थी। दोपहर एक बजे जलस्तर 81,357 क्यूसेक और तीन बजे नदी का जलस्तर 1.20 लाख क्यूसेक हो गया। शारदा घाट पर सीढि़यों तक पानी पहुंचने लगा। घाट पर तैनात जल पुलिस लोगों को घाट में सतर्क करती रही। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed