{"_id":"62ee9ec70cff5a22150df16a","slug":"recognition-of-faculty-of-science-found-in-devidhura-degree-college-champawat-news-hld471513223","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवीधुरा डिग्री कॉलेज में मिली विज्ञान संकाय की मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवीधुरा डिग्री कॉलेज में मिली विज्ञान संकाय की मान्यता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवीधुरा डिग्री कॉलेज को मिली विज्ञान संकाय की मंजूरी
प्रवेश प्रक्रिया हुई पूरी, विद्यार्थियों को अन्यत्र जाने से मिली निजात
इससे पूर्व कला संकाय की ही होती थी पढ़ाई
सुरेंद्र राज लडवाल
पाटी (चंपावत)। जिले के आदर्श राजकीय डिग्री कॉलेज देवीधुरा को अब विज्ञान संकाय की मान्यता मिल गई है। विज्ञान संकाय में इस सत्र से प्रवेश भी शुरू हो गए हैं। डिग्री कॉलेज में विज्ञान संकाय की मान्यता मिलने से छात्र-छात्राओं को 43 किमी दूर लोहाघाट या अन्यत्र नही जाना पड़ेगा।
देवीधुरा में राजकीय डिग्री कॉलेज 2014 में मंजूर हुआ। दो साल बाद इस कॉलेज को रूसा (राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा) योजना के तहत आदर्श डिग्री कॉलेज का दर्जा मिला। आदर्श कॉलेज में इस शिक्षा सत्र से पहले तक एकमात्र कला संकाय के हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र और समाज शास्त्र छह विषयों की पढ़ाई होती थी। वर्तमान शिक्षा सत्र से विज्ञान संकाय की भी मान्यता मिलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों का काफी राहत मिली है। जुलाई 2019 से कॉलेज नए भवन में चल रहा है। इससे पूर्व यह जिला पंचायत सभागार में संचालित हो रहा था। (संवाद)
फोटो 30 सीपीटी 12पी
बाक्स
फिलहाल जंतु विज्ञान में हुई है शिक्षक की तैनाती
पाटी (चंपावत)। आठ साल बाद देवीधुरा कॉलेज में विज्ञान संकाय की मंजूरी मिल गई है। प्राचार्या डॉ. गीता श्रीवास्तव ने बताया कि यहां गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और जंतु विज्ञान विषय की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है। जंतु विज्ञान में नियमित प्राध्यापक हैं। विज्ञान संकाय के अन्य विषयों के प्राध्यापकों की व्यवस्था की जा रही है। फिलहाल कॉलेज में 425 छात्र-छात्राएं हैं।
विज्ञापन
फोटो 30 सीपीटी 06पी
कोट
देवीधुरा के राजकीय डिग्री कॉलेज के आदर्श श्रेणी के कॉलेज में शामिल होने के बाद इसमें निरंतर सुधार हो रहा है। बेहतर आधारभूत ढांचे के अलावा अन्य व्यवस्थाओं को सुधारा जा रहा है। इस सत्र से विज्ञान संकाय खुलने से स्थितियां और बेहतर होंगी।
डॉ. गीता श्रीवास्तव,
प्राचार्या, राजकीय डिग्री कॉलेज, देवीधुरा।