फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rawat vs Rawat, not Uttarakhand's next election

उत्तराखंड का अगला चुनाव रावत बनाम रावत नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Rawat vs Rawat, not Uttarakhand's next election
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा कि भाजपा हर विधानसभा चुनाव को मोदी बनाम कौन के बीच फंसाना चाहती है। लेकिन उसकी यह मंशा देवभूमि में फलीभूत नहीं होगी, अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव प्रदेश के मुद्दों पर होंगे।
विज्ञापन

यहां मंगलवार को अमर उजाला से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अगला विधानसभा चुनाव रावत (त्रिवेंद्र सिंह) बनाम रावत (हरीश) का नहीं है। पार्टी सामूहिक नेतृत्व के आधार पर चुनाव में उतरेगी।, जिसमें अनुभव और युवाओं के बीच संतुलन होगा। नेतृत्व जिसको भी उत्तराखंड में आगे करेगा वे (हरीश रावत) उसके साथ खड़े रहेंगे। पूर्व सीएम ने दावा किया कि भाजपा सरकार की विफलताओं और कांग्रेस की सक्रियता के चलते प्रदेश में सत्ता बदलाव तय है। महंगाई, भ्रष्टाचार से लेकर जनता से दूरी की वजह से लोग भाजपा की सत्ता को उखाड़ फेंकने का मन बना चुके हैं।
विज्ञापन

किसानों पर अनर्गल आरोप लगा पंजाब में आग से खेल रही भाजपा: हरीश रावत
चंपावत। पंजाब के कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार तीन कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे पंजाब के किसानों पर अनर्गल और संगीन आरोप लगाकर हालात को भयावह बना रही है। अमर उजाला से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से लगा पंजाब देश की सुरक्षा और कृषि उत्पादन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में तीन कृषि कानून को निरस्त करना पंजाब और देश के किसानों के हित में बेहद जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा किसान-उपभोक्ता, गांव-शहर से लेकर धर्म और क्षेत्रों के बीच विवाद भड़का कर आग से खेलने का काम कर रही है। रावत ने कहा कि पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से आग्रह किया है कि पंजाब के किसानों पर किए जा रहे शब्दों के वार को रोका जाय, ताकि पंजाब की संवेदना की कद्र कर माहौल को बिगड़ने से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि कृषि कानूनों का समर्थन करने के बाद अकाली दल का एनडीए से अलग होना सिर्फ सियासी चाल है। अकाली और भाजपा दोनों ही किसान विरोधी इन कृषि कानूनों के लिए जिम्मेदार हैं। वहीं आम आदमी पार्टी में नेतृत्वहीनता के साथ टुकड़ों-टुकड़ों में बंटी हुई है। रावत ने दावा किया कि सीएम अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्दू के बीच विवाद को सुलझा लिया गया है। अनुभवी मुख्यमंत्री और संगठन के स्तंभ सिद्दू दोनों का मकसद पार्टी को जीत दिलाना है। पंजाब में कांग्रेस के लिए हालात बेहद अनुकूल है और वह आसानी से चुनाव जीत सत्ता बरकरार रखेगी। प्रभारी ने कहा कि सरकार ने नशे की गिरफ्त में जकड़े पंजाब को नशे से बचाने के लिए नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed