फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rawat reached the finals of restaurant football

मैच जीत चंदनी की टीम अगले चक्र में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Rawat reached the finals of restaurant football
बनबसा चंदनी में फुटबाल मैच में खिलाड़ियों से परिचय लेते मुख्यअतिथि। - फोटो : TANAKPUR
पिथौरागढ़। स्वर्गीय तरुण सिंह ऐर मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता में रावत भोजनालय की टीम फाइनल में पहुंच गई है। रावत भोजनालय ने सेमीफाइनल मुकाबले में कुसौली की टीम को टाई ब्रेकर में हराया।
विज्ञापन

लेलू खेल मैदान में पहला सेमीफाइनल मैच रावत भोजनालय एफसी और कुसौली के बीच खेला गया। पहले हॉफ में रावत भोजनालय ने गोल कर 1-0 की बढ़त बनाई। दूसरे हॉफ में कुसौली ने लगातार दो गोल कर 2-1 की बढ़त बनाई। मैच के अंतिम क्षणों में रावत भोजनालय ने गोल दागकर 2-2 की बराबरी कर ली। मैच का निर्णय टाई ब्रेकर में लेना पड़ा। इसमें रावत भोजनालय ने 4-3 से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। निर्णायक की भूमिका कुनाल कार्की ने निभाई। लाइनमैन जनक इगराल और गौरव रावत रहे। इस दौरान प्रधान रविंद्र सिंह थरकोटी, युवक मंगल दल अध्यक्ष सूरज सिंह अजगला समेत कई शामिल रहे।
विज्ञापन

चंदनी की टीम जीता मैच
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के चंदनी में आयोजित स्व. हरीश सिंह धामी स्मृति प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में चंदनी की टीम ने मैच जीत अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच का शुभारंभ सेवानिवृत्त शिक्षक मोहन नाथ गोस्वामी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदनी खेल मैदान में हुए मुकाबले में चंदनी की टीम और बिछवा की टीम के बीच मुकाबला हुआ। संघर्षपूर्ण मुकाबले में दोनो टीमें मैच समाप्त होने तक बिना गोल किए बराबर रही। पेनल्टी शूट आउट में चंदनी की टीम ने बिछवा की टीम को 5-4 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। निर्णायक विरेंद्र चंद तथा लाइनमैन शिवम ज्याला और निश्चल ज्याल थे। कमेटी पदाधिकारी सुनील चंद, विनय भंडारी, राहुल खनका, गिरधर शर्मा, प्रदीप चंद, भुवन पंत आदि ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed