फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rationing Welfare Society Performance

राशनिंग वेलफेयर सोसायटी का प्रदर्शन

Wed, 22 Feb 2017 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 22 Feb 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
Rationing Welfare Society Performance
राशनिंग वेलफेयर सोसायटी का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में दो माह से सार्वजनिक वितरण प्रणाली का खाद्यान्न नहीं मिलने से गुस्साए गल्ला विक्रेताओं ने प्रदर्शन किया। आदर्श राशनिंग वेलफेयर सोसायटी की जिला इकाई ने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा।

सोसायटी का कहना है कि सस्ते गल्ले की दुकानों में दिसंबर का खाद्यान्न वितरित कर दिया गया है, लेकिन खाद्यान्न भंडारों से जनवरी और फरवरी का खाद्यान्न अब तक प्राप्त नहीं हुआ है। जिले के पूर्ति निरीक्षकों का कहना है कि उन्हें जिला पूर्ति अधिकारी की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि उपभोक्ताओं को पचास फीसदी खाद्यान्न का वितरण किया जाए, जबकि राज्य के अन्य जिलों में शत-प्रतिशत खाद्यान्न वितरण हो रहा है।
विज्ञापन


अन्य जिलों में आधार सीडिंग न हुए कार्डों और यूनिटों में भी खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। सोसायटी जिलाध्यक्ष हीराबल्लभ जोशी और महामंत्री हरीश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे गल्ला विक्रेताओं का कहना था कि खाद्यान्न वितरण न होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश है, स्थिति स्पष्ट न होने के कारण उपभोक्ताओं में दुकानदारों की छवि खराब हो रही है। इस दौरान चंद्रमोहन जोशी, सरिता, बालादत्त, केएन उप्रेती, सुरेश चंद्र जोशी, इंद्र सिंह, देवकीनंदन, जोगा सिंह, पंकज साह आदि सस्ता गल्ला विक्रेता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed