फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ration dealers will not raise ration for PM welfare scheme

राशन डीलर नहीं उठाएंगे पीएम कल्याण योजना का राशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ration dealers will not raise ration for PM welfare scheme
चंपावत। जिले में आदर्श राशनिंग वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने प्रधानमंत्री कल्याण योजना के तहत राशन को गोदाम से न उठाने निर्णय लिया है। सत्ता गल्ला विक्रेताओं ने लंबित भाड़े और कमीशन आदि का भुगतान नहीं होने आक्रोश जताया है।
विज्ञापन

सस्ता गल्ला विक्रेताओं का कहना था कि प्रधानमंत्री कल्याण योजना के तहत वह जून और जुलाई माह का राशन वितरित कर चुके हैं। लेकिन अभी तक उन्हें राशन ढुलान के भाड़े और कमीशन का भुगतान नहीं हो पाया है। जिस कारण सोसाइटी ने आगे से योजना के तहत राशन नहीं उठाने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह बोहरा की अध्यक्षता एवं उपाध्यक्ष राजीव मुरारी के संचालन में हुई बैठक में कहा गया कि सस्ता गल्ला विक्रेता कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में अपनी जान जोखिम में डालकर राशन वितरण का कार्य कर रहे हैं। लेकिन सरकार की ओर से उन्हें लाभांश और कमीशन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। बताया गया कि चंपावत ही नहीं बल्कि पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों में भी इस योजना के तहत सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने राशन उठाने से इनकार कर दिया है। बैठक में सुरेश जोशी, चंद्र मोहन उप्रेती, मोहन ढेक, सुमन महरा, भरत राम, विक्रम सिंह ढेक, हरीश चतुर्वेदी, राजेंद्र फर्र्त्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed