फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rath Yatra started from Patan Patni and Raikot Mehar

Champawat News: पाटन पाटनी और रायकोट महर से निकली रथ यात्रा

Sat, 23 Sep 2023 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 23 Sep 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Rath Yatra started from Patan Patni and Raikot Mehar
लोहाघाट के झूमाधुरी महोत्सव में खड़ी चढ़ाई पार कर माँ भगवती की रथ यात्रा को मंदिर ले जाते श्रद्
लोहाघाट (चंपावत)। मां झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में पाटन पाटनी और रायकोट महर गांवों से सुहावने मौसम के बीच मां भगवती और मां महाकाली की डोला रथ यात्रा निकली। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह पाटन पाटनी और राइकोट महर गांवों के मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। दोपहर बाद लोगों का रुख झूमाधुरी मंदिर की ओर होने लगा। करीब सात हजार फिट की खड़ी चढ़ाई पार करता हुआ पाटन पाटनी से मां भगवती का पहला डोला झूमाधुरी मंदिर पहुंंचा। डोले में मां भगवती के डांगर के रूप में अवतरित उमेश चंद्र पाटनी और धन सिंह पाटनी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दे रहे थे।
विज्ञापन

दुर्गम खड़ी चढ़ाई पार करते हुए रायकोट महर गांव से भी मां भगवती और महाकाली की रथ यात्रा झूमाधुरी मंदिर पहुंची। रथ में सवार भगवती के डांगर दान सिंह और मां महाकाली की डांगर राधिका देवी ने भक्तों को चंवर झुलाकर आशीर्वाद दिया। मेला समिति अध्यक्ष मोहन पाटनी, प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश सिंह बोहरा, बाबा आदित्यदास, सुभाष विश्वकर्मा, शशांक पांडेय, कमल कुलेठा, गंगा सिंह पाटनी आदि ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात भर झूमाधुरी मंदिर में हुए भजन कीर्तन
लोहाघाट (चंपावत)। सोमवार रात पाटन पाटनी और राईकोट महर गांव में रात्रि जागरण हुआ। इस दौरान लोक देवताओं ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के कष्टों का निवारण कर किया। वहीं मां झूमादेवी मंदिर में महिलाओं ने जागरण किया। महिलाओं ने हाथों में दीपक लेकर पूजा अर्चना की। झूमाधुरी मंदिर में आयोजित हुए जागरण में विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में मां झूमा के उपासक पहुंचे हुए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed