फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rampage for water in Talli Chandmari area

तल्ली चांदमारी क्षेत्र में पानी के लिए मचा हाहाकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Rampage for water in Talli Chandmari area
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के तल्ली चांदमारी क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने जल संस्थान पर पेयजल वितरण में भेदभाव करने का आरोप लगाया। पेयजल किल्लत के चलते सुबह से ही महिलाएं, बच्चे हैंडपंप में लाइन लगाने को मजबूर हैं। आक्रोशित लोगों ने शीघ्र पेयजल वितरण व्यवस्था ठीक न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि नलों में पानी न आने से महिलाएं, बच्चे घर के काम काज छोड़कर पानी के लिए लाइन में लग रहे हैं। जल संस्थान की पाइप लाइन से विभागीय कर्मचारियों की ओर से पेयजल वितरण में मनमानी और भेदभाव किया जा रहा है। कहीं तो काफी समय तक पानी की आपूर्ति जा रही है, कहीं लोगों के नल सूखे पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

शांति देवी, विनीता देवी, मुन्नी देवी, कलावती, जानकी, लीलावती, राजेंद्र, दीपक, किशन गिरी, भगवान सिंह, सतीश चंद्र आदि ने जल संस्थान के अधिकारियों से व्यवस्था को ठीक कर समान रूप से पानी वितरित करने की मांग की है। इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट का कहना है कि जल स्रोतों में पानी कम होने के कारण पूर्व की भांति पेयजल आपूर्ति में दिक्कत आ रही है। जहां कुछ दिक्कतें आ रही हैं उसे जल्द ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed