{"_id":"57e807a74f1c1b5612573eb3","slug":"ramlila-will-leelamrit-manual-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला में होगा लीलामृत पुस्तिका का विमोचन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला में होगा लीलामृत पुस्तिका का विमोचन
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Sun, 25 Sep 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
रामलीला में होगा लीलामृत पुस्तिका का विमोचन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में होने वाली रामलीला की तैयारी जोरों पर है।
विज्ञापन
रामलीला को भव्य रूप देने के लिए श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की बैठक में विभिन्न समितियों का गठन किया गया।
कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता और महासचिव मुकेश साह के संचालन में हुई बैठक में कमेटी द्वारा निर्मित लीलामृत पुस्तिका का विमोचन मुख्यमंत्री हरीश रावत से कराने का निर्णय लिया गया।
नगर की ऐतिहासिक रामलीला इस साल 116वें वर्ष में प्रवेश करेगी।
बताया कि लीला के दौरान नगर में राम बारात निकालने के अलावा उत्तराखंड की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हर दिन क्विज सहित कई कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक किरन पुनेठा, सुधा खर्कवाल, निर्मला अधिकारी, शांति कोठारी, सुशीला बोहरा, उपाध्यक्ष दीपक सुतेड़ी, संप्रेक्षक ईश्वरी लाल साह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
.