फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ramleela in Tanakpur, Banbasa

ज्ञानखेड़ा में धनुष यज्ञ की लीला दिखाई गई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Ramleela in Tanakpur, Banbasa
बनबसा रामलीला में राम केवट संवाद। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। ज्ञानखेड़ा स्थित उत्तरांचल रामलीला समिति की ओर से संचालित रामलीला में शुक्रवार रात धनुष यज्ञ की लीला दिखाई गई। डायरेक्टर दिनेश भट्ट के निर्देशन में अमित सामंत ने राम, आदित्य तिवारी ने लक्ष्मण, मयंक भट्ट ने सीता, जगदीश उप्रेती ने जनक, दिनेश भट्ट ने परशुराम का अभिनय किया। समिति अध्यक्ष अंबादत्त पंत, सचिव भरत मौनी, उपसचिव मुकेश जोशी, नारायण दत्त चिलकोटी, उदय सिंह बिष्ट, प्रकाश जोशी, श्याम बिष्ट, चंद्रशेखर गहतोड़ी, हरिओम सेठी, चंद्र मोहन, प्रदीप बिष्ट, रजत पाटनी आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

उधर गांधी मैदान में नवयुवक रामलीला कमेटी की ओर से चल रही रामलीला में राम वनवास, केवट संवाद, भगवान श्रीराम का लक्ष्मण, सीता समेत नदी पार करने की लीला दिखाई गई।
विज्ञापन

बनबसा में पांचवें दिन सुमंत के भगवान श्रीराम को वन तक छोड़ने, राम का नदी पार करना, दशरथ का प्राण त्यागना, भरत मिलाप तक की लीला दिखाई गई। मुख्य अतिथि व्यवसायी राजकुमार पारीक ने लीला का शुभारंभ किया। विमला सजवाण, नीरज जोशी, प्रेम प्रकाश भट्ट, सागर भट्ट, संदीप कुमार, हरीश पांडे, कमलेश भट्ट, माया कापड़ी, दीपा बिष्ट ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed