फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ramleela in Fagpur Banbasa

फागपुर की रामलीला में हर दिन उमड़ रही दर्शकों की भीड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Ramleela in Fagpur Banbasa
फागपुर की रामलीला में राजा दशरथ के दरबार पहुंचे ऋषि विश्वामित्र। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। फागपुर में आयोजित रामलीला में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। तीसरे दिन की रामलीला का शुभारंभ व्यापार मंडल महासचिव संजय ठाकुर ने किया।
विज्ञापन

ऋषि विश्वामित्र का राजा दशरथ के दरबार में पहुंचने, ताड़का वध, सीता स्वयंवर का मंचन हुआ है। राम पारस राम, लक्ष्मण शुभम, विश्वामित्र केपी गुरू, जनक नकुल, सीता दर्शन, ताड़का तरुण बने।
आयोजन में वेदव्यास पं. महेश मुरारी, कमेटी अध्यक्ष मनोज कालाकोटी, उपाध्यक्ष कैप्टन गोविंद मेहरा, मनोज करमाकर, कोषाध्यक्ष सूबेदार लक्ष्मण राम, कल्याण राम, निर्देशक अनिल कुमार आदि सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन

गुदमी की रामलीला देखने आ सकेंगे नेपाली दर्शक
बनबसा। नेपाल सीमा से लगे गुदमी में 12 नवंबर से शुरू हो रही रामलीला में सुरक्षा व्यवस्था और नेपाल से रामलीला देखने को ग्रामीणों की आवाजाही के लिए दोनों देशों के सुरक्षा बलों और नागरिकों ने बैठक कर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तय हुआ कि रामलीला देखने के लिए नेपाल के ग्रामीणों को आवाजाही की अनुमति होगी, लेकिन रामलीला की आड़ में अन्य काम के लिए रात में आवाजाही नहीं करने दी जाएगी। नेपाल से आने वाले दर्शकों की सुरक्षा के लिए वालंटियर तैनात किए जाएंगे।

बैठक में देवीपुरा ग्राम प्रधान दीपक प्रकाश चंद, रामलीला कमेटी उपाध्यक्ष विपिन लोहिया, सचिव मनोज कुमार, प्रबंधक विजय जोशी, प्रधान प्रतिनिधि जसवंत बसेड़ा, एसएसबी के उपनिरीक्षक मग सिंह, नेपाल एपीएफ के निरीक्षक हरी बस्नेत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed