फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ramleela going on peak

आज एसो भेष बनाउंगी, छल छंद परपंच एसो रचूंगी...

Tue, 26 Sep 2017 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Tue, 26 Sep 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
ramleela going on peak
चंपावत के स्वांला रामलीला में सीता विवाह का मंचन किया गया। - फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय की मल्लीहाट रामलीला में मथुरा से आए कलाकारों ने कैकई-दशरथ संवाद का शानदार मंचन किया। यहां रामलीला को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रामलीला कमेटी अध्यक्ष भगवतशरण राय, विकास साह, हीराबल्लभ पलसांई आदि व्यवस्था बनाने में सहयोग दे रहे हैं। फुलारागांव में भी कैकई के कोप भवन में जाने और महाराज दशरथ की ओर से उन्हें समझाने-बुझाने के प्रयास का मंचन किया गया।
विज्ञापन


यहां मुख्य अतिथि के रूप में आए विधायक कैलाश गहतोड़ी ने रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। उन्होंने यहां रामलीला मंच निर्माण के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपये दिए जाने का ऐलान भी किया। स्वांला की रामलीला में धनुष यज्ञ के बाद राम-सीता विवाह का शानदार मंचन किया गया। यहां रामलीला में अभिनय कर रहे सभी कलाकार छोटी उम्र के स्कूली बच्चे हैं। यहां राम का अभिनय कक्षा नौ में पढ़ने वाले कमल भट्ट और लक्ष्मण का आठवीं कक्षा के राहुल भट्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन


रामलीला कमेटी अध्यक्ष जगदीश चंद्र, कोषाध्यक्ष तुलसी दत्त, व्यवस्थापक ईश्वरी दत्त भट्ट, बाजा मास्टर बलदेव भट्ट, तबला वादक प्रकाश जोशी के नेतृत्व में शांतिपूर्ण रामलीला का मंचन चल रहा है। लोहाघाट नगर और कर्णकरायत में रामलीला की धूम मची हुई है। लोहाघाट की रामलीला में कैकई और मंथरा के संवाद से लीला की शुरूआत की गई। कैकई ने कोप भवन में जाकर ‘आज एसो भेष बनाउंगी, छल छंद परपंच एसो रचूंगी’ का मनमोहक मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैकई द्वारा दशरथ को दो वरदानों की याद दिलाकर दशरथ से राम को 14 वर्ष का वनवास और भरत के लिए राजगद्दी मांगने की लीला दिखाई गई। नरेश राय के संचालन में हुई रामलीला में कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता, विपिन वर्मा, जीवन गहतोड़ी, मुकेश साह, आनंद पुजारी, संजय फर्त्याल, ईश्वरी लाल साह आदि जुटे हुए हैं। इधर कर्णकरायत में धनुष यज्ञ की रामलीला का मंचन किया गया। इस दौरान देश विदेश से राजा शिव धनुष को तोड़ने पहुंचे हुए थे।


इसी दौरान रावण और वाणासुर का स्वयंवर में आना, राम द्वारा शिव धनुष तोड़ना, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, परशुराम द्वारा राम को पहचाना और उनकी आरती करना, कैकई-मंथरा संवाद तक की लीला दिखाई गई। राम का अभिनय नमन मुरारी, लक्ष्मण का वंश माहरा, रावण का दीपक करायत, परशुराम का राजेंद्र फर्त्याल, जनक का त्रिलोचन मुरारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed