{"_id":"575eea0b4f1c1bc44d11b882","slug":"ramakatha-in-tanakpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श समाज के लिए रामकथा जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श समाज के लिए रामकथा जरूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Mon, 13 Jun 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में रामकथा
- फोटो : अमर उजाला
टनकपुर (चंपावत)। रामकथा वाचक संत लक्ष्मण दास ने कहा कि आदर्श समाज की परिकल्पना के लिए रामकथा सुनना जरूरी है। भगवान श्रीराम ने आदर्श समाज की रचना के लिए मानव जीवन में समस्त मर्यादाओं का पालन कर समाज को दिशा दिखाई। यहां सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा सुनने को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रामकथा में बृजमोहन जोशी, गोविंद बल्लभ जोशी, विजय गुप्ता, दिनेश भट्ट, कमला, वीना अग्रवाल, प्रेमा, तपन गड़कोटी आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन