फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ramak Surya Sathi Festival also offered corona

रमक सूर्य महोत्सव भी कोरोना की भेंट चढ़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
Ramak Surya Sathi Festival also offered corona
रमक का सूर्य मंदिर। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। पाटी ब्लॉक के रमक क्षेत्र का प्रसिद्ध सूर्य साठी महोत्सव इस बार कोरोना महामारी की भेंट चढ़ जाएगा। महोत्सव समिति ने इस बार महोत्सव में किसी तरह की कारोबारी, सांस्कृतिक व खेल गतिविधियां नहीं करने का निर्णय लिया है। महोत्सव की सारी धार्मिक गतिविधियां 24 अगस्त को होंगी।
विज्ञापन

रमक के सूर्य साठी महोत्सव का ताल्लुक चंद राजाओं से है। रमकी, अटलवा, गुठवाल, कोटला तोक के हजारों लोग इस महोत्सव से जुड़े हैं। महोत्सव समिति के अध्यक्ष मंगल मोहन जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक मेें तय किया गया कि इस बार महोत्सव सिर्फ एक दिन का होगा। पुजारी कृष्णानंद ने बताया कि इस बार सिर्फ मंदिर में ही डोला परिक्रमा की जाएगी। बैठक में उपाध्यक्ष नीलांबर अटवाल, जानकी प्रसाद अटवाल, ग्राम प्रधान सुनीता जोशी, देव डांगर मोहन चंद्र जोशी, रमेश अटवाल, प्रकाश अटवाल आदि मौजूद थेे। ब्यूरो
विज्ञापन

चंपावत जिले में अब तक निरस्त हुए ये आठ धार्मिक आयोजन:
मां पूर्णागिरि धाम, गुमदेश का चैतोला मेला, रीठा साहिब का जोड़ मेला, देवीधार महोत्सव, देवीधुरा बगवाल मेला, सुंई बिशुंग का वायुरथ महोत्सव, अखिलतारिणी मेला, मां झूमा धुरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed