फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rajiv upstart difficulties in the operation of school

राजीव नवोदय विद्यालय के संचालन में दिक्कतें

Thu, 03 Dec 2015 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Thu, 03 Dec 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन

राजीव नवोदय में इस वर्ष नए शिक्षा सत्र से बजट आवंटित न होने के कारण विद्यालय संचालन में दिक्क्कतें आ रही हैं। विद्यालय में कुल 25 शिक्षक और अन्य कर्मचारी कार्यरत हैं, जिसमें 19 शिक्षक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संविदा में नियुक्त हैं, जिन्हें अब तक मानदेय नहीं मिल पाया है। यही नहीं विद्यालय के मैस के ठेकेदार और विद्यालय को अन्य सामग्रियां उपलब्ध कराने वाले लोग लगातार प्राचार्य से भुगतान की मांग करते आ रहे हैं। कई बिल धारक अब विद्यालय को उधार देने की स्थिति में भी नहीं हैं, जिससे विद्यालय के सामने विकट स्थिति पैदा होने जा रही है।

विज्ञापन


प्राचार्य जीआर आर्या ने स्वीकार किया कि बजट के अभाव में विद्यालय संचालन में काफी दिक्कतें आ रही हैं। लगातार ठेकेदारों, संविदा कर्मियों और शिक्षकों की ओर से भुगतान की मांग की जाती रही है। उनके स्तर से लगातार निदेशक विद्यालयी शिक्षा का इस ओर ध्यान आकर्षित किया जाता रहा है। निदेशालय से मिली जानकारी के अनुसार शासन की ओर से बजट अवमुक्त किया जा रहा है। अकेले मैस ठेकेदार का 40 लाख रुपये से अधिक का भुगतान रुका है। ठेकेदार ने भुगतान न मिलने पर भोजन व्यवस्था को बनाए रखने में असमर्थता जाहिर की है। यही स्थिति अन्य आपूर्ति दाताओं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed