{"_id":"66427706a029e28317069b77","slug":"raised-demand-for-investigation-against-geography-professor-tanakpur-news-c-243-1-shld1007-103105-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: भूगोल प्राध्यापक के खिलाफ जांच की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: भूगोल प्राध्यापक के खिलाफ जांच की मांग उठाई
Tue, 14 May 2024 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 14 May 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। अभाविप और अनेक छात्र नेताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर डिग्री काॅलेज के भूगोल के प्राध्यापक के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की है। छात्र नेताओं ने सीएम कैंप कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में छात्र नेताओं ने कहा है कि 10 मई को एक छात्रा अपने अंक पत्र की त्रुटि सुधार के लिए भूगोल के प्राध्यापक डाॅ. एमएस चौहान के पास गई थी। आरोप लगाया कि आरोपी प्राध्यापक ने छात्रा से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। साथ ही छात्र संगठनों को भी अभद्र भाषा का प्रयोग कर धमकाया। आरोप लगाया कि उक्त आरोपी प्राध्यापक की ओर से अपने सह कर्मियों के मध्य क्षेत्रवाद की बातें फैलाई जाती हैं। अपने विषय के प्रयोगात्मक परीक्षा में भी अंक देने में निशाना साधा है। उन्होंने उक्त प्राध्यापक के खिलाफ निष्पक्ष जांच एजेंसी से जांच करवाकर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश देने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालोें में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सूरज कुमार, छात्र संघ सचिव नेहा महर,योगेश कुंवर, सौरभ पांडेय, समीर सिंह, नितिन मंगला, मनीष सिंह बिष्ट, तुषार अग्रवाल, नीरज सिंह आदि शामिल हैं। संवाद