फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Raised demand for construction of permanent building of Roadways office

Champawat News: रोडवेज कार्यालय का पक्का भवन बनाने की मांग उठाई

Thu, 21 Dec 2023 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 21 Dec 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Raised demand for construction of permanent building of Roadways office
लोहाघाट में इस टिनशेड में संचालित होता है रोड़वेज का कार्यालय। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। टिन शेड में चल रहे रोडवेज बस स्टेशन कार्यालय का पक्का भवन बनाने की मांग को लेकर रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक नरेंद्र गौतम ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। एजीएम गौतम ने एसडीएम रिंकू बिष्ट को दिए ज्ञापन में कहा कि उत्तराखंड परिवहन निगम लोहाघाट डिपो का कार्यालय टिन शेड में बना है।यह काफी जीर्णशीर्ण हो गया है।
विज्ञापन

कार्यालय के निकट देवदार के पेड़ भी है। बरसात और आंधी आने पर कर्मचारियों और यात्रियों के जानमाल का खतरा है। पेड़ गिरने से अप्रिय घटना का खतरा रहाता है। कर्मचारियों की जानमाल की सुरक्षा की देखते हुए रोडवेज कार्यालय के लिए पक्के भवन की जरूरत है। परिवहन निगम बस स्टेशन पर कार्यालय के लिए कम से कम 16 कमरे का भवन और शौचालय बनाना चाहता है। उन्होंने एसडीएम से परिसर के चारों ओर जाली लगाने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed