फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rain will improve crop yield

Champawat News: बारिश से फसलों की अच्छी होगी पैदावार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Rain will improve crop yield
चंपावत। जिले में हुई बारिश से कृषि और उद्यान विभाग ने राहत की सांस ली है। विभागों का दावा है कि इस बारिश से फसलों की अच्छी पैदावार होगी। जिले में 6848 अधिक हेक्टेयर में बोई गई मसूर, जौ, गेंहू, मटर, चना के साथ आलू, प्याज की पैदावार अच्छी होगी। 31 जनवरी की रात से अब तक हुई बारिश ने फसलों को नया जीवन दे दिया है। चंपावत में अब तक साढ़े 19 एमएम बारिश हुई है।
विज्ञापन

एक ओर प्रशासन ने सूखे को लेकर सर्वे कार्य शुरू कर दिया था। इस बारिश से काश्तकारों और किसानों ने थोड़ी राहत महसूस की है। अगर आगे भी बारिश जारी रही तो खेती की अच्छी पैदावार होने की संभावना है। खेतों में बोई गई फसलों को अच्छी मात्रा में मिल गया है। जिला कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी ने बताया कि बारिश से अब सूखे के हालात खत्म हो गए हैं। मसूर, जौ, गेहूं आदि की पैदावार बेहतर होगी। जिला उद्यान अधिकारी टीएन पांडे ने बताया कि अभी तक हुई बारिश ने बड़ी राहत दी है। आगे भी बारिश हुई तो फसलों की पैदावार और भी अच्छी होगी।
विज्ञापन

बाक्स
जिले में रोपी गई फसल का विवरण
गेंहू - 4220 हेक्टेयर
जौ- 771 हेक्टेयर
चना- 89 हेक्टेयर
मटर - 226 हेक्टेयर
मसूर- 823 हेक्टेयर
लही- 711 हेक्टेयर
बाक्स
बारिश का विवरण एमएम में-
स्थान एक फरवरी दो फरवरी चार फरवरी पांच फरवरी
चंपावत 9 1 1 1.5
बनबसा 7 0 0 0
लोहाघाट 1 3 1 0
पाटी 2 2 1 0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed