फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rain waterlogged places, people upset

बारिश से जगह-जगह जलभराव, लोग परेशान

Thu, 22 Sep 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Thu, 22 Sep 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Rain waterlogged places, people upset
बारिश से टनकपुर की विष्णुपुरी कालौनी की जलमग्न हुई गली। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बुधवार की रात मौसम ने अचानक मिजाज बदला और बिजली की कड़कड़ाहट के साथ बृहस्पतिवार सुबह तक लगातार तेज बारिश हुई। बारिश से एक और जहां गर्मी से निजात मिली वहीं  दूसरी ओर जगह-जगह हुए जलभराव, कई किसानों की खेतों में कटी धान की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है। नगर की कई सड़कों में जलभराव हुआ।

मोहनपुर ग्राम पंचायत की विष्णुपुरी कॉलोनी की ज्यादातर गलियां नाले में तब्दील हो गई थी, हालात यह थे कि गलियों में बहता बरसाती पानी लोगों के घरों के अंदर तक घुस आया। वहीं, बनबसा में भी जलभराव से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गांव घरों में कीचड़ से लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा, इससे क्षेत्र का कारोबार भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर बाद मौसम खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। शारदा बैराज अटेंडेंट जगदीश श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक क्षेत्र में 1598 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई, जबकि पिछले वर्ष बुधवार के दिन तक क्षेत्र में 1452 एमएम वर्ष हुई थी। बुधवार रात शारदा नदी का जलस्तर 51 हजार क्यूसेक पहुंच गया था जो बृहस्पतिवार की दोपहर तक 28523 क्यूसेक रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed