फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rain spoiled the hard work of the farmer

वर्षा ने किसान की मेहनत पर फेरा पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rain spoiled the hard work of the farmer
बनबसा के भजनपुर में एक खेत में कटी फसल को बचाने का प्रयास।संवाद - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। रविवार देर शाम से रुक रुककर हो रही बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी। कई किसानों के खेतों में खड़ी, कटी फसल और पराल जलमग्न हो खराब हो गया। चंदनी, भजनपुर, आनंदपुर, देवीपुरा में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। प्रशासन की टीम ने नुकसान का आकलन कर रही है।
विज्ञापन

रविवार देर शाम से हो रही बारिश से जनजीवन खासा प्रभावित हुआ। जगह-जगह जलभराव के हालात पैदा हो गए। सबसे अधिक नुकसान किसानों को उठाना पड़ा है। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया के निर्देश पर प्रभारी तहसीलदार पिंकी आर्य और आरएसआई अमर सिंह मंगला ने बनबसा के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर नुकसान का आकलन किया। प्रशासन की रिपोर्ट जिलाधिकारी और शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

चंदनी निवासी मोहन चंद के दस बीघा भूमि और भजनुपर में किशन चंद के पांच बीघा भूमि पर कटा पराल (भूसा) जलमग्न होकर नष्ट हो गया। भजनुपर में दीपेंद्र चंद, हीरा देवी, शमशेर चंद, मीना देवी, की खेतों में धान की कटी फसल वर्षा से खराब हुई है। राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि चंदनी, भजनुपर, आनंदपुर और देवीपुरा में करीब तीस काश्तकारों का नुकसान हुआ है। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने क्षेत्र भ्रमण कर किसानों के नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने सरकार से किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। पूर्व मंडी परिषद उपाध्यक्ष जसवंत बसेड़ा ने भी प्रशासन से पचपकरिया में किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed