फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   rain. increased. cold. Champawat district. mercury dropped.

Champawat News: चंपावत जिले में हल्की बारिश ने बढ़ाई ठंड, पारा गिरा

Thu, 27 Feb 2025 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 27 Feb 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
rain. increased. cold. Champawat district. mercury dropped.
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। जिले भर में हल्की बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। ठंड से बचने के लिए लोग दिनभर अंगीठी, हीटर को घेरे रहे। काश्तकारों का कहना है कि आलू की अच्छी पैदावार के लिए और बारिश की जरूरत है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चंपावत में सुबह से दोपहर एक बजे तक काले बादल छाए रहे। एक बजे बाद नगर में हल्की बारिश शुरू हुई। इसके चलते चंपावत का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

बुधवार को चंपावत का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। एक ही दिन में तीन डिग्री तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है।
लोहाघाट में भी रिमझिम बारिश हुई। इसके चलते सर्दी बढ़ गई। कम बारिश के चलते किसान किसान मायूस नजर आए। उनका कहना है कि खेत सूखे पड़े हैं और फसलों की बढ़वार नहीं हो रही है। किसानों ने शिमला मिर्च, बैंगन, गोभी, खीरा, लौकी, करेला, तुरई, आलू, पालक, राजमा आदि की खेती की है। एडीओ उद्यान आशीष रंजन खर्कवाल ने बताया कि इस वक्त खेतों के लिए पर्याप्त बारिश की जरूरत है, अच्छी बारिश होने से खेतों में नमी होने के बाद फसलों की बढ़वार तेजी से होगी। टनकपुर में भी बादल छाए रहे और बाद में हल्की बूंदाबांदी हुई। इस पर लोग गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलू की अच्छी पैदावार के लिए और बारिश की जरूरत

उद्यान विभाग की ओर से जिले के काश्तकारों को 700 क्विंटल आलू बीज वितरित किया गया है। आलू की खेती के लिए मशहूर चंपावत जिले में उद्यान विभाग की ओर से सब्सिडी पर आलू बीज उपलब्ध कराया जाता है। जिला उद्यान अधिकारी टीएन पांडेय ने बताया कि विभाग की ओर से आलू बीज वितरण का कार्य पूरा हो गया है। उन्हाेंने कहा कि आलू की अच्छी ग्रोथ के लिए अभी और बारिश की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed