{"_id":"6ae5866bf2c1bfd749089d28","slug":"rain-brings-severe-cold-in-champawat-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से चंपावत में कड़ाके की ठंड: 24 घंटे में 17 मिमी बारिश, पारा 14 डिग्री पर; आज सुबह धूप से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से चंपावत में कड़ाके की ठंड: 24 घंटे में 17 मिमी बारिश, पारा 14 डिग्री पर; आज सुबह धूप से मिली राहत
Sat, 31 Oct 2026 11:40 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
Published by: Heera
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:40 AM IST
सार
चंपावत में 24 घंटे में 17 मिमी बारिश हुई, जिससे ठंड बढ़ी। अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शनिवार सुबह धूप खिलने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
चंपावत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंपावत जिला मुख्यालय में पिछले 24 घंटे में 17 मिमी बारिश हुई। बारिश के चलते ठंड का एहसास भी अधिक रहा। इस दौरान चंपावत का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि शनिवार को सुबह धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में चंपावत में 10 मिमी, लोहाघाट में नौ मिमी, पाटी में चार मिमी और बनबसा में दो मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन