फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   railway station shopkeeper

Champawat News: रेलवे स्टेशन से पानी नहीं भरने देने पर दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

Thu, 30 Mar 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 30 Mar 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
railway station shopkeeper
दुकानें बंद कर प्रदर्शन करते रेलवे के तहबाजारी दुकानदार। संवाद - फोटो : दुकानें बंद कर प्रदर्शन करते रेलवे के तहबाजारी दुकानदार। संवाद

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पानी लेने से रोकने और रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) के जवान पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए रेलवे के तहबाजारी दुकानदारों ने दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन से पानी उपलब्ध कराने के साथ ही आरोपी आरपीएफ के जवान को हटाने की मांग की। मनिहारगोठ पुलिस चौकी में हुई दोनों पक्षों में वार्ता के बाद दुकानें खुली।


रेलवे ने अपने सर्कुरेटिंग एरिया में स्टेशन गेट के आसपास दुकानें लगाने के लिए एक साल का तहबाजारी ठेका आवंटित किया है जहां बैठे दुकानदार रेलवे स्टेशन में लगे नलों से पानी की जरूरत पूरी कर रहे थे। आरोप है कि आरपीएफ ने बुधवार से उन्हें स्टेशन के नलों से पानी भरने पर प्रतिबंध लगा दिया जिससे दुकानदारों के सामने पानी का संकट पैदा हो गया।
विज्ञापन


इसके विरोध में दुकानदारों ने बुधवार रात से दुकानें बंद कर दी। उन्होंने बृहस्पतिवार सुबह स्टेशन गेट के पास प्रदर्शन भी किया। कहा कि आरपीएफ की रोक से उनके सामने पानी की समस्या पैदा हो गई। इधर आरपीएफ का कहना है कि स्टेशन के नलों से पानी भरने पर रेलवे इंजीनियरिंग इकाई के आदेश पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में मनिहारगोठ पुलिस चौकी में दोनों पक्षों के बीच वार्ता में तय हुआ कि ठेकेदार द्वारा रेलवे इंजीनियरिंग इकाई से स्टेशन में लगे नलों से पानी भरने की अनुमति लेगा। प्रदर्शन करने वालों में सर्वेश गंगवार, प्रशांत सक्सेना, सुनील, पवन, शंकरलाल, नारायण लाल,बबलू, जीवन, दुर्गा प्रसाद, लक्ष्मण सिंह आदि थे।






तहबाजारी दुकानदारों के लिए बिजली, पानी की व्यवस्था करना ठेकेदार की जिम्मेदारी है। रेलवे की इंजीनियरिंग इकाई ने सुरक्षा कारणों से स्टेशन के नलों से बाहरी व्यक्तियों के पानी भरने पर रोक के आदेश दिए हैं जिसके अनुपालन में ही रोक लगाई गई है।
-दीपक डांगर, प्रभारी आरपीएफ थाना टनकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed