फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rail service will be disrupted for six hours between Banbasa-Tanakpur on 31st

Champawat News: 31 को बनबसा-टनकपुर के बीच छह घंटे बाधित रहेगी रेल सेवा

Sat, 27 Jan 2024 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 27 Jan 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Rail service will be disrupted for six hours between Banbasa-Tanakpur on 31st
टनकपुर(चंपावत)। रेलवे की ओर से बनबसा सैनिक छावनी के पास लाइन में सब वे अंडर पास निर्माण के चलते 31 जनवरी को करीब छह घंटे टनकपुर-बनबसा के बीच रेल संचालन ठप रहेगा। इससे टनकपुर से दोपहर चलने वाली जन शताब्दी एक्सप्रेस बनबसा से संचालित होगी। दो लोकल रेल स्थगित रहेंगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन अधीक्षक केडी कापडी ने बताया कि इस दिन सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सब वे बनाने का कार्य रेलवे की ओर से किया जा रहा है। इससे दोपहर बनबसा से जन शताब्दी एक्सप्रेस संचालित होगी, जबकि टनकपुर से दोपहर 12 बजे पीलीभीत को संचालित लोकल रेल 05342 और पीलीभीत से टनकपुर को आने वाली रेल 05341 निरस्त रहेगी। टनकपुर से संचालित लोकल रेल 05321 को बनबसा से संचालित किया जाएगा। यह व्यवस्था केवल छह घंटे तक रहेगी। इसके बाद संचालन पूर्ववत सामान्य रहेगा। संवाद
विज्ञापन



टनकपुर से खातीपुर विशेष रेल का एक्सटेंशन प्रभावित



टनकपुर(चंपावत)। सप्ताह में तीन दिन टनकपुर से राजस्थान के जयपुर के पास खातीपुर वाली विशेष ट्रेन का एक्सटेंशन न आने से संचालन प्रभावित हो गया है। रेलवे के जन संपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि एक्सटेंशन आदेश आते ही संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि टनकपुर से जयपुर से आगे खातीपुर तक विशेष रेल चलने से 20 नवंबर से 30 नवंबर तक और 8 जनवरी अब तक सप्ताह में तीन दिन सोम, बुद्ध, शुक्रवार को संचालन से यात्रियों को सुविधा मिली। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को यह रेल टनकपुर पहुंची और शाम को लौटना था, लेकिन एक्सटेंशन का इंतजार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed