फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Radiologist on leave, ultrasound room locked

Champawat News: रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर, अल्ट्रासाउंड कक्ष में लटका ताला

Mon, 30 Oct 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 30 Oct 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Radiologist on leave, ultrasound room locked
रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश में जाने के बाद उप जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में लगा ताला। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल लोहाघाट में रेडियोलॉजिस्ट के लंबे अवकाश पर जाने से अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताले लटक गए हैं। इससे दूर दराज क्षेत्रों से आई गर्भवतियों को निराश होकर लौटना पड़ा। जनप्रतिनिधियों ने लोगों की दिक्कतों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

उपजिला चिकित्सालय में तैनात रेडियोलॉजिस्ट के 15 दिन के अवकाश पर जाने के बाद यहां अल्ट्रासाउंड सेवा ठप पड़ गई है। सोमवार को अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए आई पंचेश्वर क्षेत्र की गर्भवती अनीता देवी, कमला देवी, पाटी से आई विमला देवी, आशा देवी, बाराकोट से आई निर्मला, देवकी आदि ने कहा कि वह सुबह से ही अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की उम्मीद में बैठीं थी, उन्हें लोहाघाट अस्पताल में डॉक्टर न होने की सूचना किसी ने नहीं दी थी। मजबूरन उन्हें अल्ट्रासाउंड के लिए जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा कि रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी पर जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। वर्मा ने कहा कि इस बारे में वह सीएमओ से वार्ता कर ली गई है। उपजिला अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली मल्होत्रा 15 दिन की छुट्टी पर गई हैं। इधर, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल का कहना है कि चंपावत के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप बिष्ट को सप्ताह में दो दिन लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed